पहले ममता के प्रत्याशी का यू-टर्न, अब कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, नंदीपुर में हो गया खेला!
नंदीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Nandigram By Election: पश्चिम बंगाल की नंदीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी ममता बनर्जी द्वारा उन्हें समर्थन दिए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर की गई है. मिलन पर पहले से ही हत्या का आरोप है. जानकारी के अनुसार, इसी मामले में गिरफ्तारी हुई है. वहीं, आज ममता बनर्जी के प्रत्याशी ने भी सीएम सुवेंदु अधिकारी से मिलने के बाद नामांकन वापस ले लिया था. जिसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था. लेकिन अब कांग्रेस उम्मीदवार की भी गिरफ्तारी हो गई है.
आज का दिन ममता बनर्जी के लिए ठीक नहीं रहा. क्योंकि पहले चुनाव आयोग से पार्टी के सिंबल को लेकर झटका मिला. इसके बाद उनके प्रत्याशी ने ही नामांकन वापस ले लिया. जब उन्होंने अपना समर्थन कांग्रेस को दिया तो कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी हो गई. इस घटना ने बंगाल के सियासी पारा को हाई कर दिया है.
ममता बनर्जी ने दिया था समर्थन
ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने बहुत गंदा खेल खेला है, लेकिन हम भी इसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. मैं चाहती हूं कि बीजेपी भारत से चली जाए. हम INDIA गठबंधन में एकजुटता चाहते हैं. इसलिए नंदीग्राम में, हम कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देंगे. लेकिन ममता बनर्जी के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी के ही उम्मीदवार की गिरफ्तारी हो गई.
चुनाव आयोग के फैसले को देंगी चुनौतीः ममता
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसले का कड़ा विरोध दर्ज कराया और लोकतांत्रिक इतिहास का ब्लैक डे बताया. ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग के इस फैसले को कानूनी तरीके से चुनौती देंगे. उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा दिए गए नाम और सिंबल को लेकर कहा कि वह इसे अंतिम व्यवस्था के तौर पर स्वीकार नहीं करती हैं.
क्या बोली कांग्रेस?
मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता मीता चक्रवर्ती ने कहा, “आज ममता बनर्जी ने मिलन प्रधान को अपना समर्थन दिया. जिसके कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अगर आप डराने-धमकाने का तरीका अपनाते हैं. विपक्ष को जगह नहीं देते, तो क्या आप इस देश में तानाशाही चाहते हैं या लोकतंत्र? अगर आपको लगता है कि आप ऐसी धमकियों से कांग्रेस या विपक्ष को रोक सकते हैं, तो आप पूरी तरह गलतफहमी में हैं.”
ये भी पढ़ेंः ममता को फुटबॉल खिलाड़ी और ऋतव्रत को लिफाफा… EC ने TMC के दोनों गुटों को बांटे सिंबल
नंदीग्राम में बदलेगा खेल!
नंदीग्राम विधानसभा में इस घटनाक्रम के बाद सियासी खेल बिल्कुल बदल सा गया है. क्योंकि पहले भाजपा को टक्कर देने के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तैयार थी, लेकिन ऐन वक्त पर प्रत्याशी ने ही नामांकन वापस कर लिया. इसके बाद जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया तो उसकी गिरफ्तारी हो गई. ऐसे में माना जा रहा है कि यहां का उपचुनाव भाजपा के खाते में जाते दिखाई दे रहा है. हालांकि, नंदीग्राम में क्या होगा. यह तो परिणाम के बाद ही तय होगा.