Vistaar NEWS

‘मुझे नौकरी दिला दो, पहली सैलरी आपकी…’, AI-ML ग्रेजुएट की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

AI ML Graduate Job Search

फाइल फोटो

आजकल सरकारी हो या प्राइवेट नौकरी मिलना बहुत कठिन हो गया है. युवा अपनी पढ़ाई पूरी करके डिग्रियां हाथ में लिए घूम रहे हैं. दिनभर में कई कंपनियों ने इंटरव्यू देते हैं, लेकिन मुश्किल से कुछ ही लोगों को नौकरी मिल पाती है. ऊपर से लेऑफ जैसी समस्याओं से अलग निजी कंपनियों के कर्मचारी परेशान हैं. नौकरी की तलाश में युवा कितनी कोशिशें करते हैं. इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं हैं. इसी स्थिति से जूझ रहे बेंगलुरू के एक बीटेक ग्रेजुएट ने सोशल मीडिया पर एसी पोस्ट की है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है.

लड़के ने Reddit पर साझा अपना दर्द

लड़के ने Reddit पर अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि एंट्री लेवल की नौकरी के लिए बड़ा संघर्ष है. हर जगह 2-3 साल का अनुभव मांग रहे हैं. जब वह नौकरी खोजते-खोजते थक गया तो उसने नौकरी दिलवाने वालों के लिए Reddit पर एक ऑफर किया. उसने लोगों से नौकरी दिलवाने में मदद की अपील की है. साथ ही कहा कि अगर उसे कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब दिलवाता है तो वह अपनी पहली सैलरी उसका दे देगा.

शॉर्टलिस्ट होना उसके लिए मुश्किल

युवक ने अपने पोस्ट में बताया कि उसने PyTorch, FastAPI और RAG पाइपलाइन जैसी तकनीकों पर प्रोजेक्ट्स बनाए हैं. इसके बावजूद कंपनियों की ओर से इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होना उसके लिए मुश्किल बना हुआ है. इस पोस्ट को बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अलग-अलग तरह की राय सामने आ रही हैं. कुछ लोगों ने कमेंट्स किए हैं कि नौकरी के लिए रेफरल देने के बदले पहली सैलरी देने का प्रस्ताव सही तरीका नहीं है.

वहीं कुछ लोगों ने फ्रेशर्स को पहली नौकरी पाने में आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की. कुछ लोगों ने इसे खुलेआम रिश्वत का ऑफर बताया तो कुछ ने कहा कि अक्सर कंपनियां फ्रेशर्स के जॉब पोस्ट या एप्लीकेशन पर गौर नहीं करती. इसलिए इस पोस्ट को बस केवल लोगों का ध्यान खीचनें का तरीका बताया.

ये भी पढ़ें: खाटू श्याम जा रही ट्रैवलर कोटा के पास नाले में गिरी, हादसे में एमपी के आठ लोगों की मौत

Exit mobile version