सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला दीपथून, पूरे इलाके में बैरिकेडिंग-CRPF तैनात

Thiruparankundram Karthigai Deepam: तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाया गया.  सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भारी सुरक्षा के बीच यह दीपम जलाया गया है.
पहाड़ी पर जलाया गया दीपम

पहाड़ी पर जलाया गया दीपम

Thiruparankundram Karthigai Deepam: सुप्रीम कोर्ट के आदेश और फटकार के बाद तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर बने दीपस्तंभ पर आज यानी कि 28 नवंबर की शाम 5 बजे दीप जलाया गया. इस दौरान पूरी पहाड़ी के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके में सीआरपीएफ की तैनाती भी गई.

मदुरै में कार्तिक पूर्णिमा के दिन ‘कार्तिगई दीपम’ की रस्म के तहत पहाड़ी पर बने पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाया जाता है. दीपस्तंभ को स्थानीय भाषा में दीपथून कहते हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर पवित्र दीपम जलाए जाने पर भक्त भावुक हो गए.  

मदुरै में यह दीपम रिटायर्ड हाई कोर्ट जज जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थीबन की देखरेख में थिरुपरनकुंद्रम हिल पर दीपाथून पत्थर के खंभे पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाया गया. दीपम जलाए जाने की खुशी में पहाड़ी पर भक्तों ने जश्न मनाया और पटाखे फोड़े. 

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 24 नवंबर को कार्तिक पूर्ण‍िमा के मौके पर ही दीपस्तंभ पर दीप जलाने का आदेश दिया था. इसके बाद भी राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट की तरफ से वहां दीप नहीं जलाया गया था. इससे गुस्साए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट को जमकर फटकार लगाई थी. इसके साथ ही मंदिर के ट्रस्टियों को सस्पेंड कर दिया, बाद में कोर्ट ने दोबारा दीप जलाने का आदेश दिया. जिसके बाद 28 नवंबर शाम 5 बजे दीप जलाया गया.

खबर अपडेट की जा रही है…

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें