Vistaar NEWS

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, चुनाव प्रचार के दौरान BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

Stone-pelting at Bhupesh Baghel's convoy

भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव

Bhupesh Baghel: असम के नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव की घटना सामने आई. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. समागुड़ी के बरमा इलाके में काफिला पहुंचने के दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक’ के नारे लगाए. इसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति झड़प में बदल गई.

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्‍ट

आज नगांव में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे कांग्रेस के काफ़िले पर भाजपा के लोगों ने प्राणघातक हमला किया है. हमारी कारों पर पत्थरों से हमले हुए, कार का शीशा टूट गया. भीतर बैठे एआईसीसी के सचिव मनोज चौहान और अन्य साथियों को चोटें आईं हैं.

मैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई जिस कार में थे उस पर तो एसिड तक फेंका गया. गनीमत है कि कार के शीशे बंद थे. मोटर साइकिलों पर बड़ी दूर तक हमारा पीछा तक किया गया. कुछ में भाजपा के झंडे भी लगे थे. बहुत ‌से साथी घायल हुए हैं. हमने थाने में रपट लिखाई है। फिर हम कलेक्टर और एसपी से भी मिले.

आज भाजपा का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के गुंडाराज का पर्दाफ़ाश हुआ है. एक सवाल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी है क्योंकि आचार संहिता के बाद क़ानून व्यवस्था चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी होती है. भाजपा के इस हमले की वजह है लोकसभा उपचुनाव चुनाव में हारने का डर. न कांग्रेस डरने वाली है और न असम की जनता. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.

काफिले की गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकने का आरोप

कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ लोगों ने CG News: तारा कोल ब्लॉक पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती के काफिले की गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकीं. इस दौरान वाहनों के शीशे टूटने की भी जानकारी सामने आई है. बघेल के साथ असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, धुबरी सांसद रकीबुल हुसैन और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा भी मौजूद थे.

पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची. इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया. पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है. पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इसके बाद कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा घेरे में वहां से बाहर निकाला गया.

पत्रकारों से कथित मारपीट की भी जानकारी

घटना के दौरान कुछ पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ की जानकारी भी सामने आई है. कुछ लोगों के चेहरे ढके होने की बात कही गई है. हालांकि, पथराव की शुरुआत किस तरफ से हुई और हिंसा के लिए वास्तव में कौन जिम्मेदार था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

गौरव गोगोई ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

घटना के बाद गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ताओं ने उस वाहन पर पत्थर और बोतलें फेंकीं, जिसमें वह और भूपेश बघेल मौजूद थे. गोगोई ने दावा किया कि पुलिस से पहले ही भीड़ को नियंत्रित करने का अनुरोध किया गया था. कांग्रेस ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

6 अक्टूबर को होगा मतदान

नागांव लोकसभा उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी. कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने देबाशीष शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है. उपचुनाव से पहले हुई इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

ये भी पढे़ं- ‘पीड़‍ित परिवारों को नहीं मिला न्‍याय…’, झीरम घाटी मामले में भूपेश बघेल का बयान, बोले- कोर्ट के फैसले का सम्मान

Exit mobile version