Vistaar NEWS

‘तभी लौटूंगा जब राष्ट्रपति बुलाएंगे…’, बिहार के ‘लाल’ का सच हुआ सपना, US की जॉब ठुकराकर लौटा था भारत

Bihar Boy Leaves US Job

शरद सागर

Return On President Call: कहते हैं ना कभी-कभार मजाक में बोली गई बातें सच हो जाती हैं. ऐसा ही बिहार के रहने वाले शरद सागर के साथ हुआ था. यह कहानी तो करीब 10 साल पुरानी है, लेकिन उन्होंने अब अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी है. जानें क्या है पूरा मामला.

दरअसल, बिहार के रहने वाले शरद सागर ने अमेरिका में पढ़ाई-लिखाई करने के बाद अच्छी नौकरी और आलीशान जिंदगी जिया, लेकिन इसके बावजूद भी उसने अमेरिका छोड़कर भारत आने का फैसला किया. जब यह बात उन्होंने अपने दोस्तों को बताई तो उन्होंने दोस्तों ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. हालांकि, इस दौरान शरद को भरोसा था कि वे अपने देश जाकर कुछ ऐसा काम करेंगे कि उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति वापस बुलाएंगे.

10 सालों बाद किया खुलासा

हालांकि, इस दौरान उन्हें खुद भी यकीन नहीं था कि मजाक-मजाक में कही गई बातें सच हो जाएंगी. एक दिन ऐसा हुआ कि उनके पास सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय से फोन आया और निमंत्रण मिला. यह निमंत्रण अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिया था. शरद ने यादें ताजा करते हुए इस घटना का 10 सालों बाद जिक्र किया, जिसके बाद सबको इस घटना की जानकारी लगी.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में बढ़ते महिला अपराध पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, पुलिस से पूछा- कानून का डर क्यों नहीं?

9 घंटे तक व्हाइट हाउस में बिताए

शरद ने बताया कि 3 अक्टूबर 2016 को व्हाइट हाउस में हुए खास कार्यक्रम में दुनियाभर के चुनिंदा क्रिएटर्स, इनोवेटर्स और सोशल चेंज लाने वाले लीडर्स शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में शरद ने करीब 9 घंटे व्हाइट हाउस में बिताया. जिसमें 90 मिनट राष्ट्रपति के साथ बिताए. उन्होंने बताया कि यह सफलता केवल व्हाइट हाउस में जाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि 16 साल की उम्र में डेक्सटेरिटी ग्लोबल की नींव रखी थी. शरद की यह पोस्ट युवाओं के लिए काफी प्रेरणादायक है.

Exit mobile version