All Sitting MLC Lost: देश के 4 राज्यों की 28 सीटों के एमएलसी चुनाव के परिणाम जारी हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बिहार एमएलसी चुनाव की है. हैरानी की बात है कि बिहार एमएलसी चुनाव में चारों सीटिंग MLC (पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण) चुनाव हार गए. इन चारों सीटों पर आरजेडी, भाजपा, जनसुराज और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है.
बिहार की 8 MLC सीटों पर चुनाव हुए हैं, जिसमें से अब तक 4 सीटों के परिणाम आए हैं. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर भाजपा के नवल यादव मौजूदा एमएलसी थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा. तिरहुत की बात करें, तो यहां पर भाजपा के नरेंद्र सिंह को जीत मिली है. नरेंद्र सिंह ने सीटिंग एमएलसी संजय कुमार सिंह को हराया है.
1 सीट पर जनसुराज का जलवा
एमएलसी चुनाव में जनसुराज के खाते में भी एक सीट आई है. दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जनसुराज के प्रत्याशी सुरेश राय ने कांग्रेस के मदन मोहन झा को हराया है. मदन मोहन पहले से ही कांग्रेस से सीटिंग एमएलसी थे. इसके अलावा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने बाजी मार ली है. यहां से आफाक अहमद जनसुराज से सीटिंग एमएलसी थे.
ये भी पढ़ेंः चक्रवात ‘अर्नब’ का तांडव, आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट, MP से लेकर बिहार तक असर
चारों सीटिंग MLC को मिली हार
हैरानी की बात है कि चारों शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सीटिंग एमएलसी को हार का सामना करना पड़ा. यानी एमएलसी चुनाव ने चारों सीटों पर प्रतिनिधित्व का समीकरण बदल दिया है. अब हार को लेकर मंथन चल रहा है. हार की कई वजहें सामने आई हैं. सबसे बड़ी वजह टिकट बंटवारे से नाराजगी और शिक्षकों के बीच उनकी स्थानीय पकड़ की कमी मानी जा रही है.
