Vistaar NEWS

गैलन में डीजल देने से किया इंकार तो बिहारी लडकों ने लगाया मस्त जुगाड़, जेनरेटर लेकर पहुंचे पेट्रोल पंप

Muzaffarpur News

जनरेटर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे युवक

ये घटना बिहार के मु्जफ्फरपुर की है जो इन दिनों सबका ध्यान अपनी तरफ खीच रही है. अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान जनरेटर में डीजल खत्म हो गया. परिवार के लोग तुरंत पेट्रोल पंप गैलन लेकर डीजल लेने पहुंचे. लेकिन पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने तेल देने से मना कर दिया. ऐसे में पूरे कार्यक्रम के बाधित होने के खतरा मंडराने लगा.

लेकिन फिर परिजनों ने ऐसा अचूक तरीका निकाला, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. दरअसल जब पेट्रोल पंप पर डीजल लेने युवक पहुंचा तो हां पेट्रोल पंप कर्मियों ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए खुले गैलन में डीजल देने से साफ इनकार कर दिया. युवक ने अपनी समस्या भी बताई लेकिन बात तब भी न बनी और युवक को खाली हाथ लौटना पड़ा.

युवकों ने खोज लिया उपाय

उधर शादी वाले घर में चिंता बढ़ती जा रही थी. समय कम था और दूसरा कोई उपाय नजर नहीं आ रहा था. ऐसे में घर के चार-पांच युवकों ने दिमाग लगाया और एक अनोखा फैसला कर लिया. सभी युवको ने दिमाग लगाया कि अगर गैलन में पेट्रोल नहीं मिलेगा तो जनरेटर को ही पेट्रोल पंप पर ले जाएंगे और किया भी कुछ ऐसा ही सभी मिलकर जनरेटर को पेट्रओल पंप लेकर पहुंच गए.

नजारा देख चौंक गए लोग

यह नजारा देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी और ग्राहक भी हैरान रह गए. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस अनोखे दृश्य का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘आपके राजनीतिक फैसले की हो रही आलोचना…’, राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

Exit mobile version