Vistaar NEWS

शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार का नया प्लान, युवाओं पर रहेगा फोकस

Samrat Chaudhary

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

BIHAR NEWS: बिहार सरकार प्रदेश को नशे की लत से मुक्त बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है. बल्कि, इसका उद्देश्य समाज में पॉज‍िट‍िव बदलाव लाना और युवाओं को नशे से दूर रखना भी है. सरकार चाहती है कि लोगों के बीच जागरूकता बढ़े. ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बन सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे, जहां लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही युवाओं को खेल, शिक्षा और कौशल विकास जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.

सीएम सम्राट का मानना है कि केवल सख्ती से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और जागरूकता से ही नशा मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

किन जगहों पर आयोज‍ित किए जाएंगे कार्यक्रम?

सरकार की योजना के तहत विभिन्न विभाग मिलकर स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इन आयोजनों के माध्यम से युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी इस अभियान की सफलता के लिए जरूरी है. अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदायों को भी इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. ताकि जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.

किस उदेश्‍य पर काम कर रही सरकार

सरकार का मानना है कि यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो उनका भविष्य बेहतर होगा और राज्य के विकास को भी नई गति मिलेगी. इसी उद्देश्य से नशा मुक्ति कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. प्रशासनिक स्तर पर भी निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ जनजागरूकता को अभियान का प्रमुख आधार बनाया गया है. जिससे बिहार को नशा मुक्त और सुरक्षित समाज बनाने की दिशा में ठोस परिणाम प्राप्त किए जा सकें.

ये भी पढ़ें:जंतर-मंतर साजिश से VIP निगरानी तक! बंगाल में कथित आतंकी नेटवर्क का खुलासा

Exit mobile version