बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर! पहली बार खुद आजमाएंगे सियासी किस्मत, जन सुराज ने किया नाम का ऐलान
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)
Prashant Kishor Bankipur Election: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अपना पहला चुनाव लड़ने जा रहे हैं. बिहार की बाकीपुर विधानसभा सीट से उनकी पार्टी ने प्रत्याशी के तौर पर पीके को उम्मीदवार बनाया है. इस घोषणा के साथ ही बांकीपुर का मुकाबला राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल चुनावी लड़ाइयों में शामिल हो गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीट पर पहले बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक हुआ करते थे. उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट रिक्त घोषित कर दी गई थी.
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को होगी.
पहली बार किस्मत आजमा रहे प्रशांत
अब तक चुनावी रणनीतिकार के तौर पर पहचान रखने वाले प्रशांत किशोर पहली बार खुद जनता से वोट मांगेंगे. उन्होंने इस चुनाव को सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार की मौजूदा सरकार के कामकाज पर जनता की राय बताने वाला चुनाव बताया है. जन सुराज का दावा है कि यह मुकाबला बिहार की राजनीति में बदलाव की नई शुरुआत साबित हो सकता है.
दूसरी ओर, बीजेपी इस सीट को हर हाल में अपने कब्जे में बनाए रखना चाहती है.पार्टी का मानना है कि बांकीपुर में उसका मजबूत जनाधार है और वह जीत का सिलसिला जारी रखेगी.ऐसे में प्रशांत किशोर और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर पूरे राज्य की राजनीति का केंद्र बन गई है.
इस उपचुनाव से होगा भविष्य का फैसला
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस उपचुनाव का असर सिर्फ एक सीट तक सीमित नहीं रहेगा.प्रशांत किशोर की जीत या हार से यह तय होगा कि जन सुराज बिहार की राजनीति में कितना मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है यही वजह है कि पूरे राज्य की नजरें अब बांकीपुर उपचुनाव पर टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें:केतन की मौत का सदमा नहीं सह पाए दादा, 16 दिन बाद परिवार पर टूटा एक और दुख