BJP incharge: भारतीय जनता पार्टी का फोकस अब उन राज्यों पर है, जहां अगले कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यही वजह है कि अपनी नई टीम में भी नितिन नवीन में उन राज्यों पर ही फोकस किया है. इन सब के बीच विधानसभा चुनावों को देखते हुए तीन राज्यों में अपने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं. इसके तहत विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पुनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है.
विनोद तावड़े को यूपी की कमान सौंपी गई है. अब उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे विधानसभा चुनाव को देखते हुए अगले कुछ महीनों के भीतर संगठन को मजबूत करें. क्योंकि यूपी में अगले ही कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. विनोद तावड़े इस समय राज्यसभा सांसद हैं, इसके अलावा पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाया गया है. उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह- प्रभारी बनाया गया है.
सतीश पूनिया को मिला पंजाब
पंजाब में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से यहां भी कमर कस ली गई है. यही वजह है कि पिछले एक महीने के भीतर कई दलों ने यहां अपने-अपने लोगों की नियुक्ति की है. इसी कड़ी में बीजेपी ने सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया है. पंजाब बीजेपी के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वह पिछले लंबे समय से यहां सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है.
चुग को मिली गुजरात की जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की कमान तरुण चुग को सौंपी है, चुग भी इस समय राज्यसभा सांसद हैं. इसके अलावा वह राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी भी हैं. यहां भी अगले साल चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में चुग की नियुक्ति खास मानी जा रही है. क्योंकि लंबे समय से गुजरात बीजेपी का गढ़ माना जा रहा है. जिसे और मजबूत करने की जिम्मेदारी चुग को मिली है.
ये भी पढ़ें:TISS के दीक्षांत में नहीं शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, विरोध का डर बना वजह! अब कौन होगा चीफ गेस्ट?
