Nitin Nabin Reaction: कांग्रेस ने मंगलवार (21 जुलाई) को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया. इस पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन सामने आया है. नबीन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. ये भारत के इतिहास का काला दिन है. राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो कृत्य किया वो निंदनीय और अशोभनीय है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद का भी सम्मान नहीं किया.
नितिन नबीन ने क्या कहा?
BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आज जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कृत्य किया है. वह पूरी तरह से अशोभनीय और निंदनीय है. नेता प्रतिपक्ष जिस गरिमा का पद है, उसको भी राहुल गांधी गंभीरता से नहीं लेते हैं. आज ये उनके व्यवहार से दिखा. मेरा ये मानना है कि विरोध और अराजकता, दोनों अलग-अलग शब्द हैं. विरोध जब मर्यादा को पार कर जाता है तो अराजकता बन जाता है. हम शुरू से कहते रहे हैं कि राहुल गांधी अराजकता के प्रतीक हैं.
#WATCH | Delhi: On Congress's protest at LKM, BJP President Nitin Nabin says, "The conduct displayed today by LoP Rahul Gandhi is entirely unbecoming and condemnable. His behavior clearly demonstrates that he does not take the dignity of the Leader of the Opposition's office… pic.twitter.com/ZRM09CqVRV
— ANI (@ANI) July 21, 2026
उन्होंने आगे कहा कि संसदीय जीवन में ऐसे कुछ पद होते हैं जो पार्टी विशेष के नहीं होते हैं. प्रधानमंत्री एक पार्टी के नेता नहीं हैं. वे 140 करोड़ भारतीयों के चुने हुए नेता हैं. जिसको पूरे देश की जनता अपनी आस्था और श्रद्धा का केंद्र मानती है. आज उनके आवास पर जाकर जिस प्रकार का व्यवहार और अराजकता फैलाया गया, राहुल गांधी और उनकी टीम का अराजकतावादी सोच का परिचायक है.
‘हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं’
BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन नहीं होते हैं. सुरक्षा की दृष्टि से, व्यवस्था की दृष्टि से एक परंपरा रही है. ये बात विपक्ष के नेता नहीं समझ पा रहे हैं. आज की ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. ये इतिहास का सबसे काला दिन है. हमने विपक्ष में लंबे समय तक काम किया है. हमने कभी भी इस प्रकार की मर्यादाओं को तोड़ने का काम नहीं किया है. हम मानते हैं कि छात्र और हमारे लोग बात रख रहे हैं, हम चर्चा करना चाहते हैं.
