पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल-अखिलेश को पुलिस ने किया डिटेन, जितेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस नेता अपनी बात से मुकरे
पीएम आवास के बाहर से राहुल गांधी और अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन
Delhi Congress Protest: छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया. इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. इस विरोध प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन मिला. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी धरना स्थल पर पहुंचे. दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल और अखिलेश समेत दूसरे नेताओं को डिटेन कर लिया है.
#WATCH | A scuffle broke out when Opposition leaders and workers were being detained by Delhi Police outside the PM's residence on Lok Kalyan Marg, Delhi. pic.twitter.com/3aqMFF5R78
— ANI (@ANI) July 21, 2026
राहुल गांधी को लगी चोट
राहुल गांधी को प्रदर्शन स्थल से डिटेन करने के दौरान उनकी नाक में चोट आ गई और खून बहने लगा. कांग्रेस नेताओं को पुलिस बस में बैठाकर ले गई है. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि सब कुछ आपके सामने है. देखिए कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत हमारे नेताओं के साथ किस तरह बदसलूकी की गई. क्या हम आज देश में ऐसा माहौल चाहते हैं? क्या आपको देश में लोकतंत्र दिखाई दे रहा है? हम यहां फिर से विरोध प्रदर्शन करने आएंगे.
रणदीप सुरजेवाला ने लगाए आरोप
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिस प्रकार का दमन चक्र, गुंडागर्दी, लाठी और आंसू गैस के गोले छात्रों के खिलाफ चलाया जा रहा है. उसके विरोध में आज राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सिपाहियों ने PM आवास का घेराव किया. जैसी यातनाएं दी जा रही हैं, उससे नरेंद्र मोदी को लगता है कि ‘छात्रों की गूंज’ रुक जाएगी तो वो गलतफहमी में हैं, क्योंकि ये एक नई क्रांति का सूत्रपात है.
ये भी पढ़ें: ‘NEET अखबार लीक…’, बोलकर बुरे फंसे बीजेपी सांसद रवि किशन, जमकर हो रहे ट्रोल
सरकार के सामने रखीं तीन मांग
कांग्रेस ने सरकार के सामने तीन मांगें रखी हैं. पहली मांग- केंद्रीय शिक्षा मंत्री शधर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, दूसरी मांग – परीक्षा में हुई अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य की रक्षा करने में सरकार की विफलता पर संसद में पूरी चर्चा और तीसरी मांग – दिल्ली की घटनाओं को लेकर कल छात्रों के खिलाफ दर्ज की गई सभी FIR वापस ली जाएं.
कुछ समय पहले, यह ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता, जैसे कि श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी इत्यादि अकस्मात ही अकबर रोड़ के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गयेहैं। सरकार ने इस वरिष्ठ…
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) July 21, 2026
राहुल गांधी अपनी बात से मुकरे
धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं को समझाने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरनास्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने राहुल गांधी से बात की. इसके बाद वे गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. इसके कुछ देर बाद वे दोबारा धरना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले नीट और उससे जुड़े मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए कहा था, जिसे मान लिया गया. अब अपनी बात से मुकर गए हैं और मांग कर रहे हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए.
अखिलेश यादव को छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया
प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को डिटेन के करने के बाद छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया है. वहीं, पार्टी के बाकी सांसद भी स्टेडियम पहुंचे हैं. सांसद इकरा हसन और पुष्पेंद्र सरोज भी पहुंचीं.