Vistaar NEWS

दिल्ली में भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

मलबे में तब्दील हुई इमारत

मलबे में तब्दील हुई इमारत

Building collapses in Delhi: देश की राजधानी द‍िल्‍ली में प‍िछल दो द‍िनों से लगातार बार‍िश का दौर जारी है. कई इलाकों में भारी बार‍िश के कारण भारी पानी जमा है. इन सब के बीच दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इस हादसे में कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. फ‍िलहाल मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है. मलबे में कितने लोग दबे हुए हैं. इस बात की अब तक जानकारी सामने नहीं आई है.

सत्य निकेतन इलाके के लोगों की मानें तो जिस समय यह हादसा हुआ. उस समय वहां पर कई लोग मौजूद थे. ऐसे में शंका जताई जा रही है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं.

रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 3 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है. जिन्हें दिल्‍ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चश्मदीद ने क्‍या बताया?

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास गिरी इमारत के बारे में एक चश्मदीद ने बताया कि मेरी दुकान पास ही है. हम अंदर बैठे थे तभी अचानक हमें भूकंप जैसी गड़गड़ाहट की आवाज़ सुनाई दी. हम तुरंत बाहर भागे. वहां बहुत धुआं और धूल थी. पूरी इमारत गिर चुकी थी. कुछ शव निकाले गए और चार ऐसे बच्चों को भी बचाया गया जिनकी सांसें चल रही थीं.

आगे बताया कि मलबे के अंदर से अभी भी आवाज़ें आ रही हैं. बच्चे चिल्ला रहे हैं, ‘हमें बचाओ, हमें बचाओ!’ वहां कम से कम 25-30 बच्चे थे. पास ही लड़कों और लड़कियों का PG था. 4-5 लोगों को बचाया गया है; 2-3 शव निकाले गए हैं और और भी शव मिलने की आशंका है. वे बेसमेंट बना रहे थे. उन्होंने ऊपरी हिस्से को तो मज़बूत किया था, लेकिन नीचे के पिलर कमज़ोर थे. वे इमारत का रेनोवेशन कर रहे थे. इसी दौरान यह हादस हुआ है.

इस घटना को लेकर पुलिस की तरफ से भी बयान सामने आया है. पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई. फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली.बचाव कार्य जारी है. स्थिति स्पष्ट होने पर और जानकारी मिलेगी. फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है.

क‍िस वजह से हुआ हादसा?

हादसा किस वजह से हुआ और इमारत गिरने के समय उसमें कितने लोग मौजूद थे, इसको लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है. राहत बचाव कार्य के बीच मौके पर एंबुलेंस समेत तमाम इमरजेंसी सुविधा को तैनात किया गया है.

आसपास के लोगों की मानें तो बिल्डिंग में पीजी में छात्र रहते थे. मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गईं हैं. हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि कितने बच्चे अंदर फंसे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सागर शराब कांड के पीछे यूपी रैकेट का हाथ! कहां से हो रही थी सप्लाई? सामने आए कई नाम

Exit mobile version