Vistaar NEWS

नशे की समस्या पर पीएम मोदी का फोकस, कैबिनेट मीटिंग में बोले- हर हाल में इसके चंगुल से बचाना होगा

pm modi letter

पीएम मोदी

Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या पर गहरी चिंता जताई और कहा कि युवाओं को हर हाल में नशे के चंगुल से बचाना होगा. बैठक में पीएम मोदी ने नशे की बढ़ती समस्या के साथ ही गरीबी उन्मूलन, नक्सलवाद, वित्तीय सशक्तीकरण और प्रशासनिक सुधारों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में सबसे ज्यादा फोकस युवाओं पर बढ़ते नशे पर किया. उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है. उसे रोकने का प्रयास करना है. इस दौरान उन्होंने नशे को खत्म करने के लिए एक उदाहरण भी दिया कि जब देश से नक्सलवाद खत्म किया जा सकता है, तो नशे की समस्या को क्यों नहीं खत्म किया जा सकता है. नशे की समस्या को भी जड़ से समाप्त किया जाएगा.

2014 का भाषण याद दिलाया

पीएम मोदी की यह बैठक सुबह करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई, जो 3 घंटे तक चली. इस दौरान नशे को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया. इस दौरान पीएम मोदी ने गरीबी उन्मूलन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और साल 2014 में पहली बार जब गरीबी उन्मूलन पर भाषण दिया था. उसे याद किया. पीएम मोदी ने कहा था कि अपनी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है.

आर्थिक स्थिति ठीक करने पर जोर

पीएम मोदी ने इस दौरान नक्सलमुक्त से मुक्त करने की दिशा में उठाए गए कदमों पर बात की. इसके साथ ही भविष्य की रणनीतियों पर भी जानकारी दी. लेकिन इस दौरान पीएम मोदी का सबसे ज्यादा फोकस युवाओं को नशे से बचाने पर रहा है. इसके अलावा गरीबी से लोगों को बाहर निकालने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया है.

Exit mobile version