Vistaar NEWS

क्या लुटेरा बनेगा रे तू… चेन लूटने गए बदमाशों को पब्लिक ने जमकर कूटा, Video

Ajmer Chain Snatching Video

चेन लूटने गए बदमाशों को पब्लिक ने जमकर कूटा

Public Beaten Snatchers: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार दो युवकों ने एक दंपति को निशाना बनाते हुए लूट की कोशिश की. लेकिन इस दौरान बाइक सवार दंपति का बैलेंस बिगड़ने की वजह से आरोपी और दंपति दोनों गिर पड़े. आरोपियों ने इस दौरान भी भागने की कोशिश नहीं की, बल्कि लूट का प्रयास किया, लेकिन लूट करना आरोपियों को भारी पड़ गया. क्योंकि वहां पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया. जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह मामला राजस्थान के अजमेर का है. जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. सोशल मीडिया पर लोग खूब चुटकियां ले रहे हैं.

क्या है मामला?

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक अधेड़ उम्र का बाइक सवार कपल अपने घर जा रहा है. इस दौरान दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे और झपट्टा मार दिया. झपट्टा मारते ही बाइक सवार कपल नीचे गिर गए. हालांकि, इस दौरान नकाबपोश बदमाश भी सड़क पर गिर पड़े. गिरने के बाद भी बदमाशों ने कपल का पीछा नहीं छोड़ा. एक बदमाश उनके गले से चैन छीन ली और भागने लगा.

ये भी पढ़ेंः ‘नाराज फुफाओं का क्या कहना, बहाना…,’ राहुल गांधी की पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे ली चुटकी

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और जब दूसरे को पकड़ने का प्रयास किया तो वह तमंचा दिखाते हुए भाग निकला. इसके बाद जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों का तरह-तरह का रिएक्शन आने लगा. एक खूबसूरत मजेदार कमेंट्स भी वायरल हो रहा है. जिसमें लिखा, क्या लुटेरा बनेगा रे तू.

Exit mobile version