Vistaar NEWS

CJP के दिपके की कोच्चि एयरपोर्ट पर ही बीती रात, बोले- नींद पूरी नहीं हुई

Abhijit Dipke

अभ‍िजीत दीपके (File Photo)

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को कोच्चि एयरपोर्ट पर ही रात बितानी पड़ी. वे कोच्चि की एक रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, लेकिन जब वापस मुंबई लौटने लगे तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि उनकी नींद पूरी नहीं हुई. दिपके ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गवांडे के ट्वीट का जवाब देते हुए सुनाई है. पढ़ें दिपके ने क्या कहा?

दरअसल, NCP प्रवक्ता अनीश गवांडे ने सोशल मीडिया पर लिखा, मुझे दिवाली पर एयरपोर्ट जाना बहुत अच्छा लगता है. सबको उनके सबसे बेहतरीन पारंपरिक कपड़ों में सजे-धजे देखना और एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है. मैं तो भूल ही गया था कि जब आपका मूड अच्छा हो, तो एयरपोर्ट पर घूमना कितना मजेदार हो सकता है.

उन्होंने आगे लिखा, ‘वैसे आप लोग एयर इंडिया की चाहे जितनी बुराई कर लें, लेकिन पूरी दुनिया में यह मेरी सबसे पसंदीदा एयरलाइन है. फ्लाइट में क्रू की एक प्यारी सी मुस्कान से बेहतर कुछ नहीं, जो आपको बिल्कुल घर जैसा महसूस कराती है.’

एयरपोर्ट पर ही बीती रात

गवांडे के सोशल मीडिया पोस्ट पर दिपके ने रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘इस बीच, मैंने एक रात एयरपोर्ट पर बिताई. नींद पूरी नहीं हुई थी और मैं अपनी लेट कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतजार कर रही था. कोच्चि के विरोध-प्रदर्शन से बस किसी तरह घर पहुंचने की कोशिश में था, ताकि दिवाली मिस करने पर मेरी मां मुझे जान से न मार दें. त्योहार का कितना प्यारा अनुभव रहा.’

कोच्चि की रैली में क्या बोले दिपके?

दिपके ने कोच्चि में रैली के दौरान अपने भाषण में दावा किया कि भाजपा अब दोबारा सत्ता में नहीं आएगी. आप लोग 2029 के लिए तैयारी कर लीजिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार में बदलाव सिर्फ चुनाव के जरिए ही होगा. निष्पक्ष चुनाव हो. इसके लिए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी है. दिपके ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को जाना होगा. अगर वह जाते हैं, तो नरेन्द्र मोदी भी सत्ता से बाहर हो जाएंगे.

Exit mobile version