CJP Press Conference: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद छोड़ दिया गया. कोर्ट ने उन्हें 50 हजार के मुचलके पर रिहा किया है. रिहा होने के बाद सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका पहुंचे प्रेस क्लब पहुंचे, यहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें फ्लाइट से किडनैप किया गया था. आज सरकार अपने लोगों से जंग लड़ रही है. सीजेपी ने कहा कि अब दिल्ली नहीं देशभर में प्रदर्शन होगा. उन्होंने साफ कहा कि जब ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं. तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा.
सौरव दास का आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान हमारे फोन को अलमारी में रखा गया. उनको हैक भी किया गया. हमारे फोन में कुछ डॉक्यूमेंट प्लांट कर दिया गया. इस समय दिल्ली पुलिस का चोरी वाला दिमाग दिख रहा है. कस्टोडियल वायलेंस और कस्टोडियन टॉर्चर किया जा रहा है.
#WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) Chief Spokesperson Saurav Das says, "They seized our phones but did not provide a seizure memo… We suspect our phones were hacked or cloned. Just as has happened to other activists over the years, we fear they may have hacked into our devices to plant documents or other material to be presented later as evidence… We want to state here that our phones have likely been compromised…"
— ANI (@ANI) October 11, 2026
दिल्ली पुलिस ने सिख समुदाय का अपमान किया- सौरभ
सौरभ ने कहा कि ह्यूमन राइट का सीधे तौर पर violence हो रहा है. हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और NHRC कहां है?जिन इंडिपेंडेंस जर्नलिस्ट ने निष्पक्ष खबरें दिखाई उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ है. दिल्ली पुलिस जूते पहनकर बंगला साहिब गुरुद्वारे में घुसी. बंगला साहिब गुरुद्वारे और सिख समुदाय का अपमान दिल्ली पुलिस ने किया.
एक आदमी को बचाने जंग लड़ रही सरकार
सौरभ दास ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए 40 हजार का बल दिल्ली में लगाया गया है. सिर्फ एक आदमी ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सब किया जा रहा है.ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सरकार अपने नागरिकों से जंग लड़ रही है. ज्ञानेश कुमार के पास ऐसा क्या है? जिसके कारण उन्हें बचाया जा रहा है.
आगे कहा कि इस सरकार का जाने का समय आ गया है. हम लोग पीछे नहीं हटेंगे. देशवासियों से अपील है कि अब सड़कों पर उतरना पड़ेगा. आप जहां हो वहां पर पीसफुल प्रोटेस्ट करना पड़ेगा.
सीजेपी नेताओं ने कहा कि कल चार पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में सड़क पर उतरे. अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी समेत सभी पूर्व मुख्यमंत्री को मेरा धन्यवाद, इस लड़ाई को आगे भी जारी रखा जाएगा. यह प्रदर्शन अभी भी जारी है. आज भी हमारे समर्थकों को डिटेल किया गया है उनके साथ मारपीट की गई है.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कोई बदलाव नहीं–रत्ना
CJP लीगल हेड रत्ना सिंह ने कहा कि सरकार डरी हुई है और लोगों को एक होने से रोक रही है. कल मुझे IB लगातार ट्रैक कर रही थी. मुझे डिटेन किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने आज कई आर्डर दिए हैं लेकिन दिल्ली इम्प्लीमेंट नहीं कर रही है.
ये भी पढ़ें: प्रदर्शन के बीच अपने गांव के लिए निकले अभिजीत दिपके, बोले- तानाशाही के अंत की शुरुआत
