INDIA गठबंधन की रैली में नहीं शामिल होगी CJP? क्या बोले अभिजीत दिपके

CJP In INDIA Alliance Rally: दिल्ली में हो रही रैली को लेकर जब बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा गया कि क्या CJP रैली में शामिल होगी, तो उन्होंने साफ मना करते हुए ना में जवाब दिया.
Abhijit Dipke

अभ‍िजीत दीपके (File Photo)

CJP Abhijeet Dipke Statement: देश की राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर को INDIA ब्लॉक ने बड़ी रैली की तैयारियां शुरू कर दी है. दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में रैली की जा रही है. अभी तक ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी प्रदर्शन में शामिल होती रही है, लेकिन इस बार INDIA ब्लॉक की प्रस्तावित रैली में सीजेपी शामिल होगी या नहीं. अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि, कांग्रेस और सीजेपी के बीच संपर्क हुआ है, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

दिल्ली में आज 1 नवंबर की रैली को लेकर विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक है. इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. सीजेपी को लेकर अभी भी अटकलें जारी हैं. लेकिन बुधवार को दिपके ने INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर समर्थन में पोस्ट किया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि सीजेपी भी इस रैली में शामिल हो सकती है.

खड़गे ने किया था मना

हालांकि, दिल्ली में हो रही रैली को लेकर जब बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा गया कि क्या CJP रैली में शामिल होगी, तो उन्होंने साफ मना करते हुए ना में जवाब दिया. लेकिन अब कांग्रेस और सीजेपी के समर्थन के बाद ऐसा लग रहा है कि सीजेपी भी रैली में शामिल हो सकती है.

खड़गे के आवास पर होगी बैठक

दिल्ली में आज शुक्रवार को INDIA ब्लॉक की बैठक के दौरान राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महाभियोग प्रस्ताव पेश करेंगे. जिसके बाद गठबंधन के सदस्य इस पर चर्चा करेंगे. इसकी अध्यक्षता 12 सालों बाद पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार करेंगी. इस दौरान मतदान भी होगा, जिसके बाद SIR से प्रभावित समाज के लोग अपनी आपबीती सुनाएंगे. बैठक खड़गे के आवास पर आयोजित की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः वोटर लिस्ट पर राहुल गांधी के सवालों के बीच कांग्रेस मंत्री का अलग रुख, SIR को बताया सही

हालांकि, अभी तक सीजेपी की ओर से भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे रैली में शामिल होंगे या नहीं? CJP प्रवक्ता ने कहा कि अभी फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है.

ज़रूर पढ़ें