Vistaar NEWS

कॉकरोच जनता पार्टी का 5 सितंबर को दिल्ली मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके

CJP protest Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बार फ‍िर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है. कॉकरोच जनता पार्टी 5 सितंबर को दिल्ली में विरोध मार्च निकालेगी.  सीजेपी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. कहा- छात्रों पर दर्ज केस खत्म नहीं हुए हैं . उन्‍होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार हमारे धैर्य को कमजोर न समझे.  

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर युवाओं के साथ किए गए वादे न निभाने का आरोप लगाया है. पार्टी की तरफ से कहा गया कि यही वजह है कि हमें एक बार फ‍िर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. पार्टी की तरफ से बताया गया कि 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा. इस मार्च की शुरुआत इंडिया गेट से होगी, जो  नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा.

सरकार ने नहीं किए केस खत्म

कॉकरोच जनता  पार्टी ने इस मार्च के ऐलान से पहले अपनी कोर कमेटी के साथ एक बैठक की थी. इस बैठक के बाद ही फैसला लिया गया है. पार्टी ने बताया कि सरकार से जब 20 जून को बातचीत शुरू हुई थी. तभी ये बात कही गई थी कि जिन छात्रों पर केस दर्ज किया गया है. उनको वापस लिया जाएगा.

25 जनवरी को जब सरकार ने हमारी मांगों पर सहमत जाहिर की थी. तभी प्रदर्शन खत्म किया गया था. लेकिन आज एक महीने बाद भी अब तक छात्रों पर लगाए गए केस खत्‍म नहीं हुए हैं, उन्‍हें पुलिस की तरफ से परेशान किया जा रहा है. सरकार को हमारे धैर्य को कमजोरी नहीं समझना चाहिए.हमारे अच्छे विश्वास का इस्तेमाल सरकार हमारे साथ धोखा करने के लिए नहीं कर सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी थी FIR की लिस्ट

CJP ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को केंद्र सरकार से डिटेल भी मांगी थी, उसमें कोर्ट की तरफ से छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR की लिस्ट मांगी थी. इसके बाद भी अब तक लिस्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है.

ये भी पढ़ें:सपा-AAP की बढ़ती नजदीकियों से बढ़ेगी कांग्रेस की टेंशन? किस मुलाकात के बाद स‍ियासी पारा हुआ हाई

Exit mobile version