Vistaar NEWS

CJP Protest: जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का धरना जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

'CJP' protest continues at Jantar Mantar

'CJP' का धरना जारी

Jantar Mantar Security Tier Heightened: दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना प्रदर्शन आज यानी मंगलवार को भी जारी रहेगा. बारिश के बीच मंगलवार सुबह से ही समर्थकों का जुटना शुरू हो चुका है. CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है. CJP के प्रदर्शन के बीच सरकार ने कल 2 लोगों को मुलाकात के लिए बुलाया था. इस दौरान सरकार ने प्रतिनिधियों से धरना खत्म करने की अपील की.

आज मंगलवार को भी जंतर-मंतर में हलचल देखने को मिल रही है. संसद परिसर के अंदर सांसद चंद्रशेखर आजाद बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास सोमवार की रात 11 बजे से धरने पर बैठे हैं. भारी बारिश के बावजूद चंद्रशेखर एक टेंट के नीचे डटे रहे. उनकी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं. फिलहाल, अभी भी वे धरने पर बैठे हैं.

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद क्या बोले सौरभ दास

सोमवार को केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “हमने अपनी बात रख दी है. अब फैसला उन्हें करना है. उन्हें युवाओं को न्याय दिलाना होगा. हालांकि, आज पुलिस के जरिए उन्होंने जो बर्बरता दिखाई, उसे देखते हुए मुझे आशा कम लगती है. धर्मेंद्र प्रधान का समय पूरा हो चुका है और उन्हें जाना ही होगा. सवाल यह है कि कब जाएंगे? 12 साल में पहली बार, युवाओं के दबाव के कारण सरकार ने लोगों को बातचीत के लिए बुलाया है. उन्होंने हमें चर्चा के लिए बुलाया. यह अपने आप में इस आंदोलन और विरोध की एक बड़ी जीत है. हमें भरोसा दिलाया गया है कि वे इस मामले पर चर्चा करेंगे और जल्द ही हमें जवाब देंगे.”

ये भी पढ़ेंः ‘संसद मार्च’ के दौरान भारी हिंसा, कई जगहों पर तोड़फोड़ के बाद FIR दर्ज, 118 पुलिसकर्मी घायल

Exit mobile version