Laxmi Yojana Registration Date: मध्य प्रदेश में चल रही लाडली बहना की तर्ज पर ही दिल्ली सरकार ने भी नई योजना का ऐलान किया है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए हित में बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली कैबिनेट ने बहुप्रतीक्षित ‘लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है. इस योजना की खबर सुनते ही दिल्ली की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई.
हर महीने 2500 रुपये
इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. दिल्ली सरकार की इस योजना के माध्यम से कोशिश है कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के सीधे आर्थिक संबल मिले, लेकिन इसके लिए कुछ अहम पात्रता शर्ते भी तय की गई है. मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता ने इस योजना के महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया है और कहा है कि हमारी सराकर जरूरत मंद को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो इसकी पात्र हैं. दिल्ली सरकार ने महिलाओं की पत्रता निर्धारित करने के लिए कुछ शर्तें लागू की है.
1.यदि किसी परिवार में 3 से अधिक बच्चे है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
2.जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, वे भी योजना के दायरे से बाहर रहेंगे.
3.यदि किसी परिवार की सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक है, या परिवार का कोई सदस्य जीएसटी का भुगतान करता है अथवा सरकारी कर्मचारी है, तो ऐसी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
1 अगस्त से दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो रहा है। सभी पात्र बहनों से आग्रह है कि अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराइए।
— CMO Delhi (@CMODelhi) July 30, 2026
हर महीने आपके खाते में दिल्ली सरकार ₹2,500 भेजेगी। यह आपकी मेहनत, आपके सम्मान और आपके आत्मविश्वास को समर्पित दिल्ली सरकार का प्रण है।
(Thread 🧵)… pic.twitter.com/fZVmmF80zd
योजना के दो विकल्प
सरकार ने इस योजना को पाने के लिए दो विकल्प भी दिए हैं. पहले विकल्प में महिलाएं 1500 रुपये एफडी, आरडी में पाएंगी और 1 हजार रुपये सीबीडीसी डिजिटल रुपये वॉलेट में आएंगे. वहीं दूसरे विकल्प में पूरे 2500 रुपये एपडी/आरडी के रूप में पा सकती हैं. सरकार का मानना है कि इससे बचत और वित्तीय सुरक्षा दोनों को बढ़ावा मिलेगा.
ये भी पढ़ें:लोकसभा के बाद अब राज्यसभा की बारी, क्या आसानी से पास होगा एंटी पेपर लीक बिल?
