घर और ऑफिस में कितने पर चलाएं AC? बिजली बचत को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश

Delhi Government AC Guidelines: दिल्ली सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा, कमरों, गलियारों और ऑफिस परिसरों में जरूरत से ज्यादा रोशनी न करें, इससे बचने का प्रयास करें. जितनी जरूरत हो सिर्फ उतनी ही लाइट चालू रखी जाएं.
Delhi CM Rekha Gupta

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

Home Office AC Guidelines: वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बिजली को लेकर बड़ा आदेश दिया है. दिल्ली सरकार ने कहा कि जहां जरूरी नहीं हो वहां पर लाइटिंग से बचा जाए. दिल्ली सरकार ने यह फैसला पीएम मोदी के अपील को ध्यान में रखते हुए लिया है. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बिजली की बचत के लिए आदेश जारी करते हुए जरूरी कदम उठाने को कहा है. जानें आदेश में क्या कहा?

दिल्ली सरकार ने पीएम मोदी की अपील के बाद बिजली उपभोक्ताओं के लिए उपयोग को लेकर आदेश जारी किया है. आदेश सभी विभागाध्यक्षों, स्वायत्त निकायों और स्थानीय निकायों को अपने अधीन आने वाले कार्यालयों को जारी किया है. आदेश के तहत दिन के समय जहां पर प्राकृतिक रोशनी पहुंच रही हो, वहां पर बेवजह बिजली न जलाएं, लाइटों को बंद रखें.

मास्टर स्विच लगाएं

सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा, कमरों, गलियारों और ऑफिस परिसरों में जरूरत से ज्यादा रोशनी न करें, इससे बचने का प्रयास करें. जितनी जरूरत हो सिर्फ उतनी ही लाइट चालू रखी जाएं. इसके साथ ही आदेश में मास्टर स्विच लगाने की सलाह दी गई है, ताकि एक साथ सभी लाइटों और बिजली उपकरणों को बंद किया जा सके. इससे अनावश्यक बिजली की खपत को रोका जा सकता है. सरकार ने आदेश जारी कर यह बताने का प्रयास किया है कि अब ऊर्जा संरक्षण न केवल बिकल्प, बल्कि एक जरूरत बन चुका है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में AC ब्लास्ट से घर में लगी आग, पूर्व IAS अधिकारी की मौत, CCI के चेयरमैन रह चुके थे धनेंद्र कुमार

कितने में चलाएं AC?

बिजली बचत को लेकर जारी आदेश में एसी चलाने को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं. जिसके अनुसार, एसी को 24 से 26 के डिग्री सेल्सियस के बीच चलाएं. दफ्तर से काम करने के बाद जब बंद करना हो तो सभी एसी, कूलर, कंप्यूटर और जरूरी उपकरण जो बिजली से चलते हैं, उनको बंद करके ही जाएं. ताकि बिजली को बचाया जा सके और जरूरत के हिसाब से आपूर्ति की जाए.

ज़रूर पढ़ें