Vistaar NEWS

अभिजीत दिपके को मिली जमानत, शांति भंग के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

Dipke Slams Delhi Police

अभ‍िजीत दीपके

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभ‍िजीत दीपके को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्‍हें जमान‍त मिल गई. दीपके को शुक्रवार को तिरंगा मार्च के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था. बाद में उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके साथ हिरासत में ली गई नेहा बोरा को शनिवार सुबह रिहा कर द‍िया गया था. 

कोर्ट ने अभिजीत दीपके को सशर्त जमानत दी है. इसके साथ ही यह भी कहा कि बॉन्ड भरने के बाद ही उनको रिहा किया जाए. इससे पहले भी दीपके ने 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरा था. साथ ही साथ 1 साल तक शांति पूर्व प्रदर्शन की बात कही थी. हालांकि इस बॉन्‍ड के 8 दिन बाद ही दीपके को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया.

दोपहर 3 बजे कोर्ट में किया गया पेश

शुरुआत में ऐसा माना जा रहा था कि पुलिस 12 बजे के पहले दीपके को कोर्ट में पेश कर सकती है. हालांकि दीपके को 3 बजे के करीब कोर्ट में पेश किया गया. इससे पहले र‍िहा की गई नेहा बोरा ने पुलिस पर कई आरोप लगाए थे. इसके साथ यह भी कहा था कि सरकार को अपना अहंकार छोड़ देना चाहिए. 

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के मुताबिक, नेहा बोरा को आर.के. पुरम पुलिस स्टेशन में रखा गया था. AISA ने दावा किया कि नेहा को कई घंटों तक अलग-अलग जगह ले जाया गया.

दूसरी तरफ दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी पुलिस बल होने के बाद भी कुछ लोग प्रदर्शन करते पाए गए. जिसके बाद पुलिस ने उन्‍हें भी हिरासत में ले लिया.

8 दिन में दूसरी बार गिरफ्तार दीपके

अभ‍िजीत दीपके और उनकी कॉकरोच जनता पार्टी के साथी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यही वजह है कि 10 अक्टूबर को भी पुलिस ने द‍ीपके को गिरफ्तार किया था. हालांकि वे अगले ही दिन 50 हजार के मुचलके पर रिहा हो गए थे. इस समय उनके साथी आशुतोष रांका और सौरभ दास तिहाड़ जेल में बंद हैं.

ये भी पढ़ें:अनंत सिंह के बयान से JDU में हलचल! 9 हत्याओं के दावे पर पार्टी अध्‍यक्ष संजय झा ने क्या कहा?

Exit mobile version