CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को कोर्ट में किया गया पेश, शुक्रवार शाम को हुई थी गिरफ्तारी
अभिजीत दीपके
Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश किया गया है. शुक्रवार को तिरंगा मार्च के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके साथ हिरासत में ली गई नेहा बोरा को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया था.
शुरुआत में ऐसा माना जा रहा था कि पुलिस 12 बजे के पहले दीपके को कोर्ट में पेश कर सकती है. हालांकि दीपके को 3 बजे के करीब कोर्ट में पेश किया गया है. इससे पहले रिहा की गई नेहा बोरा ने पुलिस पर कई आरोप लगाए थे. इसके साथ यह भी कहा था कि सरकार को अपना अहंकार छोड़ देना चाहिए.
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के मुताबिक, नेहा बोरा को आर.के. पुरम पुलिस स्टेशन में रखा गया था. AISA ने दावा किया कि नेहा को कई घंटों तक अलग-अलग जगह ले जाया गया.
8 दिन में दूसरी बार गिरफ्तार दीपके
अभिजीत दीपके और उनकी कॉकरोच जनता पार्टी के साथी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यही वजह है कि 10 अक्टूबर को भी पुलिस ने दीपके को गिरफ्तार किया था. हालांकि वे अगले ही दिन 50 हजार के मुचलके पर रिहा हो गए थे. इस समय उनके साथी आशुतोष रांका और सौरभ दास तिहाड़ जेल में बंद हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…