Vistaar NEWS

‘हेलो जीजा जी, आपकी साली बोल रही हूं…,’ साइबर ठगी का नया तरीका, लड़की बन करता फोन, ऐसे हुआ खुलासा

Rajasthan Fake Sister-In-Law Call Scam

सवाई माधोपुर में ठगी का नया तरीका

Voice Mimicry Call Scam: राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक युवक के साथ ठगों ने ठगी करने का ऐसा कारनामा ढूंढ निकाला, जिस पर कोई भी धोखा खा सकता है और आसानी से चंगुल में आ सकता है. ठगों ने बड़ी ही चालाकी के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानें कैसे हुआ खुलासा?

दरअसल, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से रिश्तेदारों की जानकारी जुटाता था. इसके बाद लड़की की आवाज में कॉल करता और खुद को साली बताकर लोगों को अपने झांसे में ले लेता था. इसके बाद प्यारी-प्यारी बातें कर खाते में पैसा ट्रांसफर करवा लेता था.

कैसे हुआ खुलासा?

सवाई माधोपुर जिले की कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मीणा को 2 अप्रैल को एसपी ऑफिस से कुछ ऐसे बैंक अकाउंट्स की सूची मिली, जो संदिग्ध थे और साइबर ठगी की आशंका थी. फिर क्या, पुलिस ने जांच करना शुरू कर दिया. जांच के दौरान पता चला कि इस बैंक अकाउंट पर करीब 10 शिकायतें दर्ज है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी नरेंद्र सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ेंः ‘तारीख नहीं फैसला दीज‍िए…’, सु्प्रीम कोर्ट का देश के सभी हाई कोर्ट को आदेश, तय की डेडलाइन

ठगी का नया तरीका उजागर

इस दौरान आरोपी ने पुलिस से बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन लोगों की पोस्टों को खंगालता था, जिनकी सगाई या फिर हाल ही में शादी हुई हो. ऐसे लोगों को लड़की की आवाज में खुद को साली बताकर मीठी-मीठी प्यार भरी बातों में फंसाता और फिर पैसे ट्रांसफर करा लेता. ऐसे में कुछ लोग पैसे भेज देते थे. फिलहाल, ठगी का एक और नया तरीका उजागर हुआ है. लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर कैसे ठग प्रतिदिन नए-नए तरीके खोज रहे हैं.

Exit mobile version