दलेर मेंहदी विवादः आलोचनाओं के बाद मंत्री सुबोध उनियाल बोले- ‘इस्तीफा दे दूंगा, माफी नहीं मांगूंगा’

Daler Mehndi Stage Row: मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेंहदी विवाद को लेकर कहा, 'किसी ने कहा कि अगर आपको हाईकमान कहेगा तो आपको माफी मांगनी पड़ेगी? इस पर मैंने कहा कि मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा.'
Daler Mehndi Stage Row

मंत्री सुबोध उनियाल बोले- 'इस्तीफा दे दूंगा, माफी नहीं मांगूंगा'

Subodh Uniyal Resignation Stance: उत्तराखंड सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल ने फेमस सिंगर दलेर मेंहदी को मंच पर आलोचना की थी. जिसके बाद यह विवाद काफी सुर्खियों में रहा. हालांकि, मंत्री ने खुद इस मामले पर खेद जताया था. लेकिन अब यह विवाद एक बार और बढ़ गया है. क्योंकि अब मंत्री सुबोध उनियाल ने एक और बयान दिया है. जिसमें कहा, ‘इस्तीफा दे दूंगा, माफी नहीं मांगूंगा.’ मंत्री का यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मंत्री सुबोध उनियाल कार्यक्रम के दौरान दलेर मेंहदी पर जो बयान दिया था. उसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी. यह मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया था. दलेर मेंहदी का कई बड़ी हस्तियों ने समर्थन किया और मंत्री की आलोचना की. हालांकि, बाद में खबर आई कि मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेंहदी से माफी मांग ली है. लेकिन उनके नए बयान ने एक बार विवाद खड़ा कर दिया है.

क्या बोले मंत्री सुबोध?

यह मामला लगभग शांत ही हो गया था कि इसी बीच मंत्री सुबोध उनियाल ने फिर एक बयान दे दिया. मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘किसी ने कहा कि अगर आपको हाईकमान कहेगा तो आपको माफी मांगनी पड़ेगी? इस पर मैंने कहा कि मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा.’ उन्होंने इसे अपना आत्मसम्मान बताया और कहा कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण आत्मसम्मान है.

ये भी पढे़ंः जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने बदला नियम, सरकारी के साथ निजी स्कूलों के शिक्षकों की भी लगेगी ड्यूटी

फिलहाल, अब मंत्री के नए बयान के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया है. दलेर मेंहदी के आलोचनाओं का जब वीडियो आया था, तो लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया. इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद दलेर मेंहदी से माफी मांगी थी. लेकिन अब ताजा बयान के बाद मामला फिर बढ़ता नजर आ रहा है. यानी अब कहा जा सकता है कि यह विवाद अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है.

ज़रूर पढ़ें