Vistaar NEWS

दिल्ली एयरपोर्ट में बड़ा हादसा टला, ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट में टेकऑफ के दौरान लगी आग, 232 पैसेंजर्स थे सवार

IGI Airport incident Swiss Air engine fire

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

IGI Airport: दिल्ली में शनिवार देर की रात आईजीआई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया. दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट में टेकऑफ के दौरान आग लग गई. जिसमें करीब 6 लोगों के घायल होने की खबर है. फिलहाल, अब स्थिति सामान्य है.

जानकारी के अनुसार, स्विस एयर की उड़ान संख्या एल एक्स 147 जैसे ही दिल्ली से टेकऑफ करने लगी. इसी दौरान इंजन नंबर 1 में तकनीकी खराबी आने की वजह से आग लग गई. आग लगने के दौरान विमान की गति लगभग 104 नोट्स थी.

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया, “आज सुबह तड़के, रनवे 28/10 पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान LX 147 (DEL-ZRH) के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया. सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का तुरंत पालन किया गया और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. हवाई अड्डे का संचालन अप्रभावित रहा.”

ये भी पढ़ेंः UP में गंगा एक्सप्रेसवे से बड़ा Expressway बनाने की कवायद शुरू, इन 22 जिलों से होकर गुजरेगा

किन वजहों से हुआ हादसा, जांच होगी

एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक, हादसे के दौरान तुरंत ही सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस दौरान 6 लोगों को हल्की चोटे आई हैं. जिसे इलाज के लिए भेजा गया है. सभी की हालत सामान्य है. वहीं यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. हादसा किन वजहों से हुआ है. इसकी विस्तृत जांच की जाएगी.

Exit mobile version