Two Dead Before Diwali: दिल्ली के व्यस्ततम इलाके चांदनी चौक में चावड़ी मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा गिरने से कई लोग दब गए हैं. हादसे में दो लोगों की मौत की खबर भी आ रही है. दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. फिलहाल, NDRF द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
यह हादसा आज गुरुवार की सुबह हुआ. जहां चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सत्तारा, शीश महल में अचानक एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा भरभराकर गिर गया. हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को भी भागने का मौका नहीं मिला. वहां पर मौजूद लोग दब गए. इस दौरान दो लोगों की मौत भी हो गई.
#WATCH | Delhi: NDRF carries out search and rescue operations at the spot where a portion of an under construction building collapsed in Delhi’s Chawri Bazaar area. Two people have lost their lives in the incident. https://t.co/IcMXASyMHX
— ANI (@ANI) November 5, 2026
इस हादसे में कम से कम 15 लोगों के दबे होने की संभावना है. एनडीआरएफ की टीम मलवा हटाने और घायलों को निकालने में जुटी हुई है. मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि यह बिल्डिंग करीब 3-4 महीने से बन रही थी, जो अचानक भरभराकर गिर गई. सभी लिंटर एक साथ गिरने से वहां पर मौजूद लोग दब गए. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई.
AAP ने साधा निशाना
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गईं. चावड़ी दिल्ली का वह इलाका है, जो काफी व्यस्त और घनी आबादी वाला है. अब इस हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है. आप का कहना है कि सुरक्षा ऑडिट के आदेश बार-बार दिए गए, लेकिन असली एक्शन लेने के बजाय, कई विभागों ने कई बार रिश्वत ली, जिसकी वजह से हर महीने इमारतें गिरती हैं.
