Delhi CJP Protest Live: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन 11 अक्टूबर को दूसरे दिन भी जारी है. पार्टी ने रविवार सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर पहुंचने का ऐलान किया है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. यही वजह है कि कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी की है.
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी के दो अन्य नेता सौरव दास व आशुतोष रांका कोर्ट में पेश किया गया. जहां से वो रिहा हो गए. तीनों को 10 अक्टूबर को मुंबई से दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर ही हिरासत में लिया गया था
दिल्ली में हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े सभी ताजा अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें…
आखिरी बार दादी को नहीं देख पाया अभिजीत- मां अनीता
CJP के संस्थापक अभिजीत डिपके की मां अनीता ने कहा कि अगर अभिजीत को कल रिहा कर दिया जाता, तो वह आज अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते थे. अब वह उनका चेहरा आखिरी बार देख भी नहीं पाएंगे.
किस शर्त पर रिहा हुए सीजेपी नेता
सीजेपी नेताओं की रिहाई के पीछे कोर्ट ने एक शर्त लगाई है. तीनों लीडर को इस शर्त पर रिहा किया गया है कि वे एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे.
2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे CJP नेता
CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि हम दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
दिपके-सौरव-रांका रिहा
शनिवार को गिरफ्तार किए गए सीजेपी नेताओं कोर्ट ने रिहा कर दिया है. बीते दिन तीनों नेताओं को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था.
मजिस्ट्रेट के सामने पेश गए सीजेपी नेता
CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को प्रिवेंटिव अरेस्ट के बाद दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.
#watch | Delhi: CJP leader Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das produced before the Executive Magistrate at Delhi Cantt Police Station after preventive arrest. https://t.co/wL1nt52zJA
— ANI (@ANI) October 11, 2026
यूट्यूबर-इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी रिहा
यूट्यूबर-इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को रविवार सुबह करीब 3 बजे रिहा कर दिया गया. उन्हें शनिवार को प्रदर्शन से ठीक पहले गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया था.
