Live: Live: CJP के प्रदर्शन का दूसरा दिन, अभिजीत-सौरव-रांका रिहा, 2 बजे कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली में CJP ने आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान किया है. अभिजीत दीपके समेत तीनों नेताओं को कोर्ट ने रिहा कर दिया है. वहीं प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.
दिल्ली में सीजेपी का आज फिर प्रदर्शन
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन 11 अक्टूबर को दूसरे दिन भी जारी है. पार्टी ने रविवार सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर पहुंचने का ऐलान किया है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. यही वजह है कि कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी की है.
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी के दो अन्य नेता सौरव दास व आशुतोष रांका कोर्ट में पेश किया गया. जहां से वो रिहा हो गए. तीनों को 10 अक्टूबर को मुंबई से दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर ही हिरासत में लिया गया था
दिल्ली में हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े सभी ताजा अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें…