Delhi: दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल हो गया. इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री और डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार दिखाने पर मोदी जी के मंत्री ने एक युवक को सरे आम थप्पड़ मारा. मैं कल तिलक नगर जाकर इस सड़क का मुआयना करूंगा. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने खुद सफाई दी है. पढ़ें क्या कहा?
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए कहा “आम आदमी पार्टी जो वीडियो फैला रही है, उसके पीछे की सच्चाई आपको पता होनी चाहिए. विकासपुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क बनाने का काम चल रहा है. स्थानीय विधायक जरनैल सिंह, PWD इंजीनियरों पर दबाव डाल रहे थे कि वे उन्हें ठेकेदार से मिलवाएं और उनके लिए कमीशन का इंतजाम करें. वे काफी समय से यह मांग कर रहे थे. हमारे इंजीनियर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और FIR करवा रहे हैं.”
#WATCH | Delhi: On a video showing him slapping a local youth during a road inspection row in Tilak Nagar, Delhi Minister Parvesh Verma says, "You should know the truth behind a video currently being circulated by the Aam Aadmi Party. Road construction work has been underway on… pic.twitter.com/vvMp9MQjOA
— ANI (@ANI) September 27, 2026
मंत्री प्रवेश वर्मा ने दावा कि विधायक जरनैल सिंह को जब कमीशन नहीं मिला, तो वे सुबह साइट पर जाते थे और रात में सड़क बनने के बाद उसे उखाड़ देते थे. इसके बाद वीडियो रिकॉर्ड करके पोस्ट करते थे और दावा करते थे कि भ्रष्टाचार हो रहा है. आज, उस रास्ते से गुजरते हुए, मैंने इंजीनियरों से कहा कि मैं खुद काम का निरीक्षण करना चाहता हूं. जब मैं रुका और साइट का मुआयना किया, तो देखा कि काम बहुत अच्छी तरह से चल रहा था.
परिवार को गाली देने पर दी प्रतिक्रियाः मंत्री
इस दौरान मंत्री ने कहा कि मैंने खुद स्थानीय विधायक जरनैल सिंह को तीन बार फोन किया और वहां रुककर मैंने 45 मिनट तक उनका इंतजार किया. जब जरनैल सिंह आए, तो वे अपने साथ उन कार्यकर्ताओं को लाए जिन्हें पहले ही बता दिया गया था, और उन्होंने तुरंत बदतमीजी से व्यवहार करना शुरू कर दिया. जब उनके एक कार्यकर्ता ने मेरे परिवार को गालियां देना शुरू किया, तो मैंने वैसे ही प्रतिक्रिया दी जैसे कोई भी गुस्से में देता.
ये भी पढ़ेंः आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में लिया तो भड़के अभिजीत दीपके, बोले- अगर नहीं छोड़ा…
घटना को लेकर भड़के केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा की सड़क का भ्रष्टाचार उजागर हुआ तो वे युवाओं को सरेआम थप्पड़ माकर गुंडागर्दी पर उतर आए. इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भी दिल्ली सरकार को घेरा है. कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, भाजपा याद रखे, जनता कुछ नहीं भूलती है, इनका घमंड तोड़कर रहेगी.
