New Delhi security barricades: देश की राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई बुधवार देर रात की गई. जिसमें कमीशन के बाहर बने अवैध ढांचों को गिरा दिया गया. इस एक्शन पर अधिकारियों का जवाब भी सामने आया है. उन्होंने बताया कि ये ढांचे हाई कमीशन की तय सीमा से बाहर बने थे. यही वजह है कि इनको गिराया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली में हुई इस कार्रवाई की चर्चा के कई कारण हैं. इसके साथ ही पूरे एक्शन की टाइमिंग पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि दो दिन पहले ही इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे.
भारत की यह कार्रवाई पाकिस्तान के लिए सीधा जवाब मानी जा रही है. क्योंकि दोनों देशों के रिश्ते लंबे समय से ठीक नहीं चल रहे हैं. खासतौर पर पहलगाम पहले के बाद और भी ज्यादा नाजुद हुए हैं.
क्या है दोनों देशों में तनाव की बड़ी वजह?
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव आज का नहीं है. लंबे समय से दोनों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है. भारत से पाकिस्तान को हर बार मुंह की खानी पड़ती है. इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. फिलहाल तनाव की सबसे बड़ी वजह सीमा पार का आतंकवाद है.
पिछले साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर आतंकी हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी. इस हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया था.पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इस हमले में 300 आतंकी मारे गए थे. इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते और ज्यादा खराब हो गए.
सर्जियो गोर का बयान जो चर्चा में है
भारत में अमेरिका के राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर का दौरा किया. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. अमेरिकी दूत ने गोर ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधार की भी तारीफ भी की थी.
ये भी पढ़ें:‘शुद्धिकरण मामले में पार्टी ने मुझे अकेला छोड़ा…’, CWC बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताई नाराजगी
