Vistaar NEWS

दिल्ली में रावण-कुंभकर्ण के साथ कॉकरोच का भी दहन, रामलीला में इस बार द‍िखेगा अनोखा नजारा

Delhi Ramlila

रावण दहन

Delhi Ramlila Cockroach Effigy: देशभर में कहीं भी दशहरा मनाया जाता है तो रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले का ही दहन किया जाता है. हालांकि इस बाद दिल्‍ली के दशहरा आयोजन में कुछ अलग दिखाने जा रहा है. जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं. जिसे देखकर लोग चौंक सकते हैं. पीतमपुरा की श्री केशव रामलीला कमेटी इस बार 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाएगी. पीतमपुरा दशहरा कमेटी के अध्यक्ष और बीजेपी विधायक अशोक गोयल ने इसे स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियान से जुड़ी पहल बताया है.

गोयल के मुताबिक, कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है और उसका पुतला जलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने किसी भी राजनीतिक मकसद से इनकार किया. कॉकरोच को रावण की सेना के असुरों में भी शामिल किया जाएगा.

देशभर में चर्चा का विषय है इस समय कॉकरोच

इस पूरे मामले में कॉकरोच का नाम आते ही कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP की चर्चा भी शुरू हो गई है. यह संगठन बेरोजगारी, परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और सरकार की जवाबदेही जैसे मुद्दों को लेकर विरोध कर रहा है. इसके साथ ही हाल ही में वोट चोरी को लेकर देश की राजधानी दिल्‍ली में लगातार प्रदर्शन कर रहा है.

कनॉट प्लेस में तिरंगा लेकर जुटने की अपील

CJP की ओर से 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ जुटने की अपील की गई है. संस्थापक अभिजीत दिपके ने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है. दिल्ली से बाहर रहने वालों से भी अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालने की अपील की गई है.

ऐसे में दिल्ली की रामलीला में जलने वाला 30 फीट का कॉकरोच भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. आयोजक इसे सफाई का संदेश बता रहे हैं, जबकि राजधानी में कॉकरोच पहले से ही एक राजनीतिक विरोध का प्रतीक बना हुआ है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रामलीला में रावण के साथ कॉकरोच का पुतला लोगों का ध्यान कितना खींचता है. 

ये भी पढ़ें: ‘हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते…’, एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का करारा जवाब

Exit mobile version