Vistaar NEWS

सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम् गाने पर जताई आपत्ति? वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने दिया जवाब

Independence Day 2026

कांग्रेस कार्यालय

आज पूरा देश बड़े ही धूमधाम से अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस बार का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है कि क्योंकि इतिहास में पहली बार लाल किले की प्राचीर पर पूरा राष्ट्रगीत गाया गया. कांग्रेस कार्यलय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत गाया गया. लेकिन इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकों लेकर चर्चाएं भी तेज हैं. हालांकि कांग्रेस नेताओं का भी बयान सामने आ गया है.

जब बजाया गया पूरा राष्ट्रगीत

दरअसल कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जब राष्ट्रगीत बजाया जा रहा था तभी अधिकर नेता सावधान की मुद्रा में खड़े रहे. हालांकि सोनिया गांधी किसी बात को लेकर अहमत नजर आईं और उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे से कुछ बात की. गौर करने वाली बात बात ये भी है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.

गुजरात बीजेपी ने किया पोस्ट

कांग्रेस कार्यालय में हुए वाकया पर गुजरात बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो शेयर करते लिखा है कि कांग्रेस ने एक बार फिर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान कर अपनी मानसिकता उजागर की है. वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने फिर से राष्ट्रगीत का अपमान किया. सोशल मीडिया पर सवाल ये भी उठ रहे है कि कांग्रेस कार्यलय पर पूरा वंदे मातरम गाने से रोकने की कोशिश हुई है.

मामले पर कांग्रेस की सफाई

हालांकि इस पूरे मामले पर कई कांग्रेस नेताओं ने सफाई दी है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी सफाई पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के दौरान कोई व्यवधान नहीं हुआ. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी इसपर स्पष्टीकरण पेश किया है. उनका कहना है कि वंदे मारतम् को लेकर कोई विवाद नहीं है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने साफ कहा है कि वंदे मातरम् को लेकर कोई विवाद नहीं है.

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ध्वजारोहण के लिए खड़े हैं. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उनके पास ही खड़ी हैं. दूसरी तरफ राहुल गांधी भी कुछ दूरी पर खड़े हैं. राष्ट्रगीत बज रहा है. हालांकि, जब राष्ट्रगीत का तीसरा छंद बज रहा था तब राहुल ने सोनिया और खड़गे की तरफ देखना शुरू किया। कैमरा सोनिया गांधी पर गया तब चौथा छंद बजने लगा था. इस दौरान वह किसी बात से असहमत नजर आईं और मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की. एक कार्यकर्ता भी उनकी बात सुनने के लिए पास आया, लेकिन थोड़ी देर में सब शांत हो गया और सभी नेताओं ने खड़े होकर पूरा राष्ट्रगीत गाया. इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडा फहराया.

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से रखा अगले 5 साल का खाका, दिया 12 साल के कामकाज का हिसाब

Exit mobile version