Vistaar NEWS

‘चुनाव आयोग मनमानी कर रहा, अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे,’ मतगणना के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी

Mamata Banerjee Statement Bengal Election: बंगाल में वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है. इसी बीच टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मनमानी कर रहा है. लेकिन अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे. जानें ममता बनर्जी ने क्या कहा?

ममता बनर्जी ने दावा किया कि जहां हम जीत रहे हैं. वहां पर काउंटिंग स्लो की जा रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं. यह भाजपा का प्लान है, मैं कल से ही बोल रही हूं पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा. कई जगह उन्होंने काउंटिंग को बंद कर रखा है. कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जहां कोई मेल नहीं है, सेंट्रल फोर्स के जरिए हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है.

सूर्यास्त के बाद जीतेंगेः ममता बनर्जी

उन्होंने आगे कहा, “SIR के जरिए उन्होंने (BJP) वोट लूटने की कोशिश की और अब भी 100 से ज्यादा सीटों पर हम आगे हैं, जिसे बताया नहीं जा रहा. सब गलत बताया जा रहा है. पूरी तरह चुनाव आयोग अपनी इच्छा से काम कर रहा है और उनके साथ सेंट्रल फोर्स भी है. सेंट्रल फोर्स के साथ पुलिस भी काम कर रही है. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को कहती हूं कि मन खराब करने की जरूरत नहीं है, आप सूर्यास्त के बाद जीतेंगे. 2-4 राउंड की गिनती हुई है, 14-18 राउंड तक गिनती होती है, हम जीतेंगे. किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है.”

ये भी पढ़ेंः बाबरी मस्जिद बनाने का दावा करने वाले हुमायूं कबीर का क्या है हाल? देखिए ताजा अपडेट

मतगणना के बीच आया बयान

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल दो चरणों में चुनाव कराए गए. जिसके वोटों की गिनती जारी है. आज शाम तक परिणाम भी जारी हो जाएंगे. बंगाल में किसकी सरकार बनेगी. यह कह पाना अभी जल्दबाजी होगी. लेकिन अभी तक के रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है. ममता बनर्जी ने मतगणना के बीच बड़ा बयान दिया है.

Exit mobile version