INDIA गठबंधन में शामिल होने तैयार TMC का बागी गुट, रख दी ऐसी शर्त की दीदी को लगेगा झटका

West Bengal Politics: ममता बनर्जी की पार्टी से बगावत करने वाले गुट ने भी इंड‍िया गठबंधन में शामिल होने की इच्‍छा जाह‍िर कर दी है. हालांकि शामिल होने से पहले एक शर्त कर दी है. जिससे साफ तौर पर ममता बनर्जी के लिए नई मुसीबत खड़ी हो सकती है.
mamata and Ritabrata

ममता और ऋतवृत

West Bengal Politics: पश्‍च‍िम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से ही ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले सांसद टूटे फ‍िर विधायक और बाद में पार्टी भी टूट गई. अब ममता के सामने एक और मुसीबत आने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके ही बागी गुट ने इंडिया गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जाहिर कर दी है. लेकिन, शामिल होने से पहले ही ऋतवृत बनर्जी ने एक शर्त रख दी है.

इंडिया गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जाहिर करते हुए मोहम्मद अखरुज्जमान ने कहा कि वह शामिल होने के लिए तैयार हैं. लेकिन अगर वह शामिल होंगे तो इंडिया गठबंधन से ममता बनर्जी की छुट्टी करनी होगी. मतलब यहां भी ममता को हटाने की तैयारी कर ली है.  

मोहम्मद अखरुज्जमान ने बताई वजह

मोहम्मद अखरुज्जमान ने इस तरह की शर्त रखने के पीछे की वजह भी बताई है. उन्‍होंने कहा कि ममता बनर्जी का गुट बीजेपी की ‘बी-टीम’ की तरह काम करती है. संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों और संकट के समय उनका गुट कई बार सदन से बाहर चला गया या अनुपस्थित रहा, जिससे सरकार को फायदा मिला. यही वजह है कि हम नहीं चाहते वो और हम साथ नहीं रह सकते हैं.

यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस दो गुटों में बंटी हुई है. चुनाव आयोग ने आगामी उपचुनाव के लिए दोनों गुटों को अलग-अलग अंतरिम नाम और चुनाव चिह्न दिए हैं.

गठबंधन में एक्‍ट‍िव हुई ममता

पश्‍च‍िम बंगाल व‍िधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी के तेवर भी बदले-बदले नजर आ रहे हैं. पहले जो इंड‍िया गठबंधन से दूरी बनाती थीं. वहीं अब मीट‍िंग से लेकर हर कार्यक्रम में सबसे पहले नजर आ रही हैं. कुल मिलाकर ये कहा जा रहा है कि एक हार ने ममता को व‍िपक्ष के साथ रहने पर मजबूर कर द‍िया है. तो वहीं दूसरी तरफ बागी गुट का कहना है कि वह आज भी बीजेपी की बी टीम बनकर ही काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री बनना है या नहीं? अखिलेश ने खुद द‍िया सवाल का जवाब, बोले- हमें केवल…

ज़रूर पढ़ें