Government Penalizes Nine Digital Apps: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऐप्स पर जुर्माना लगाया है. CCPA का मानना है कि ये ऐप ग्राहकों को जो कीमत शुरू में दिखाते हैं. उसका बाद में हैंडलिंग के समय चार्ज बढ़ जाता है. इसमें कई छिपे हुए चार्ज जोड़ दिए जाते हैं. हालांकि, ये चार्ज बहुत कम होते हैं, लेकिन अगर ज्यादा ट्रांजेक्शन होते हैं, तो ग्राहकों के ऊपर इसका भार बढ़ जाता है. CCPA ने ऐसे 9 ऐप पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
आजकल ज्यादातर लोग सामान की खरीदारी के लिए ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन का इस्तेमाल करने लगे हैं. इसी का फायदा अब ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियों ने उठाना शुरू कर दिया है. जब आप किसी प्लेटफॉर्म से कुछ ऑर्डर करने के लिए सामान देखते हैं, तो उसकी कीमत कम दिखती है, लेकिन बाद में जब पेमेंट करने लगते हैं, तो बिल बढ़ा हुआ मिलता है. कंपनियां इसमें अपने से हैंडलिंग फीस, मेंबरशिप और डोनेशन जैसे चार्जेस जोड़ देती हैं.
इन ऐप पर लगाया जुर्माना
सरकार अब ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है. चाहे वह कोई भी कंपनी हो, अगर अपने पैमाने के हिसाब से काम नहीं कर रही है, तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी. CCPA ने नौ डिजिटल प्लेटफॉर्म (BookMyShow, Zepto, FirstCry, IndiGo, PharmEasy, McAfee, SpiceJet, कोचिंग प्लेटफॉर्म Physics Wallah और Anuj Jindal) पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
ये भी पढ़ेंः रैपिडो से बुक की बाइक, जाते समय हुआ हादसा, अब महिला ने कंपनी पर कर दिया 20 लाख का केस!
चालाकी से करते थे खेला?
BookMyShow यह एक बहुत फेमस वेबसाइट है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन मूवी टिकट बुक किया जाता है. इस वेबसाइट ने बड़ी ही चालाकी के साथ BookASmile चैरिटी इनिशिएटिव के 1 रुपये के योगदान का पहले से टिक कर रखा था. हालांकि, अब सरकार के हस्तक्षेप के बाद इसे हटाने का निर्देश दिया गया है. सरकार ने जिन 9 ऐप पर जुर्माना लगाया है. उन सभी में कुछ न कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं. जिसके बाद उन पर जुर्माना लगाया गया है.
