Parliament monsoon session: संसद का मॉनसून सत्र इस बार काफी हंगामेदार रहा है. विपक्ष शुरुआत से ही मांग करता रहा है कि नीट पेपर लीक और चंदा चोरी मामले पर गृहमंत्री अमित शाह को संसद में बोलना चाहिए. उन्हें आकर सवालों के जवाब देने चाहिए. अब खबर है कि गृह मंत्री लाठीचार्ज के मुद्दे पर जवाब देने को तैयार हो गए हैं.
संसद के मॉनसून सत्र में छात्र आंदोलन और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार चर्चा के लिए तैयार हो गई है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि विपक्ष जिन मुद्दों को सदन में उठाना चाहता है, सरकार उनका विस्तार से जवाब देगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर सरकार की ओर से गृह मंत्री सदन में जवाब देंगे.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से एक अपील भी की है. उन्होंने कहा कि मेरा विपक्ष से अनुरोध है कि जब सरकार छात्र आंदोलन को लेकर चर्चा के दौरान बिल्कुल हंगामा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि हंगामा मत कीजिएगा. सदन से भागना भी नहीं है.
कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को 10, 11 और 12 अगस्त को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी पहले दिन से कह रहे थे कि शाह को छात्रों के मामले पर जवाब देना चाहिए.
संसद परिसर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि गतिरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में बयान नहीं देते हैं.
मॉनसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहा है. हर रोज सदन की शुरुआत हंगामे से होती है. यही वजह है कि बाद में सदन को स्थगित करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें:रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, कुछ दिन पहले ही दिया था इस्तीफा
