Vistaar NEWS

भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राप्ट विमानों की मंजूरी, 1 लाख करोड़ रुपए की डील

Indian Air Force airlift capability

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राप्ट विमानों की मंजूरी

Indian Air Force: भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय ने अनुमानित 1 लाख करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट लॉन्च किया है. इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय वायुसेना के लिए 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट प्लेनों की खरीदी की जाएगी. रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं. जिसमें भारतीय कंपनियों को आमंत्रित किया गया है. रक्षा मंत्रालय की इस पहल से स्वदेशी रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

रक्षा मंत्रालय ने पुराने हो चुके ट्रांसपोर्ट प्लेनों को बदलने और सैनिकों, उपकरणों तथा आपूर्ति को तेजी से एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने की क्षमता के उद्देश्य से यह डील की है. जिसके तहत 1 लाख करोड़ रुपए के 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट प्लेनों की खरीदी की जाएगी. खास बात है कि इस डील में भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता दी गई है. यानी सरकार स्वदेशी ताकतों को बढ़ावा देने की भी पहल कर रही है.

वायुसेना को मिलेगी मजबूती

रक्षा मंत्रालय ने जिन ट्रांसपोर्ट प्लेनों को खरीदने की मंजूरी दी है. इससे पहाड़ी सीमाओं, द्वीप क्षेत्रों और आपात स्थितियों से निपटने में काफी आसानी होगी. ये विमान न सिर्फ पारंपरिक माल ढुलाई का काम करेंगे, बल्कि हवाई ईंधन भरने जैसी अतिरिक्त भूमिकाएं भी निभा सकेंगे, जिससे लड़ाकू विमानों के अभियानों को समर्थन मिल सकेगा.

ये भी पढ़ेंः हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा में सिर्फ 16% कामकाज-राज्‍यसभा का कैसा रहा हाल?

भारतीय वायुसेना अपनी क्षमता को बढ़ाने और पुराने विमानों को बदलने के लिए लगातार प्रयासरत है. इससे पहले भी भारतीय वायुसेना ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया था. वहीं 100 से ज्यादा ट्रेनर विमानों को शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है. भारतीय वायुसेना के बेड़े में लगातार आधुनिक विमानों और हथियारों को शामिल किया जा रहा है.

Exit mobile version