भारत के पास सभी 36 राफेल सही सलामत, पाक के दावों की खुली पोल! बीजेपी ने राहुल से कहा-माफी मांगो

Pakistan false claim: ऑपरेशन स‍िंदूर के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत के राफेल को नुकसान पहुंचा है. राहुल गांधी ने भी इसी तरह का बयान द‍िया था. लेकिन, इस तरह के दावों की अब पूरी पोल खुल गई है.
राहुल गांधी और राफेल

राहुल गांधी और राफेल

Pakistan false claim: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले मई महीने में संघर्ष हुआ था. उस समय यह संघर्ष पहलगाम हमले के बाद हुआ था. भारत ने पाकिस्तान को करारी चोट दी थी. पाकिस्‍तान ने भी कई तरह के झूठे दावे किए थे जो समय के अपने आप ही खारिज होते चले गए. लेकिन, संघर्ष खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने सरकार से सवाल पूछा था कि इस संघर्ष में भारत के कितने राफेल जेट गिरे हैं? उनका यह बयान अब खुद को ही भारी पड़ता दिखाई दे रहा है.

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पूरी पोल खोलकर रख दी है.

अब इस मामले पर बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की है.

बीजेपी प्रवक्ता ने क्‍या-क्‍या कहा?

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सीधे तौर पर राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की बात कही है. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि IAF का मेंटेनेंस ऑर्डर यह साफ करता है कि भारत का एक भी राफेल नहीं गिरा था. अब सवाल उठता है कि जानबूझकर पाकिस्तान की लाइन को आगे ले जाना राहुल गांधी ने क्यों सही समझा जाए?

प्रदीप ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इस तरह के बयान पहली बार नहीं द‍िए हैं. वे पहले भी कई बार इस तरह के बयान दे चुके हैं. राहुल गांधी ने उस समय सरकार पर सच छिपाने का आरोप लगाया था.

कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा?

भारतीय वायुसेना ने एक सरकारी दस्तावेज जारी किया है, इसके बाद स्‍थ‍ित‍ि पूरी तरह से साफ हो गई है. जिसमें बताया गया कि ऑपरेशन स‍िंदूर के दौरान एक भी सामान नहीं गिरा था. दस्तावेज में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भारतीय वायुसेना 36 राफेल लड़ाकू विमानों का संचालन कर रही है और इन विमानों के लिए पांच महीने की अवधि के लिए ब्रिज सपोर्ट की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:मोदी कैबिनेट में होने वाला है बदलाव? किन नेताओं को मिल सकती है जगह, आज दिल्‍ली में मंथन

ज़रूर पढ़ें