Vistaar NEWS

J&K में विधायकों की बगावत की अटकलों पर विराम, फारूक अब्दुल्ला बोले- यह संगठन नहीं टूटेगा

Farooq Abdullah

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला

Farooq Abdullah Rejects Rebellion: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई विधायकों की नाराजगी सामने आई है, जिसके बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व एक्टिव हो गया और रूठे विधायकों को मनाने के लिए कमर कस ली है. पार्टी के अंदर आंतरिक मतभेदों को लेकर पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई खबर नहीं है. NC के सभी विधायक पार्टी के साथ एकजुट हैं. इस मामले पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी गंभीरता से विचार किया है.

पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने आज शुक्रवार को नाराज विधायकों को लेकर अपना बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि पार्टी में कोई फूट नहीं है. सबकुछ ठीकठाक चल रहा है. विधायकों द्वारा उठाई गई चिंताओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा. सीएम के संज्ञान में भी यह मामला लाया गया है. उन्होंने भी मामले को लेकर आश्वासन दिया है कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जो भी जरूरी कदम होंगे, उठाए जाएंगे.

क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह शुक्रवार को पार्टी के 18 नाराज विधायकों ने श्रीनगर में मीटिंग की थी. मीटिंग की वजह मानी गई कि वे सभी विधायक कैबिनेट में फेरबदल के फैसले से काफी नाराज हैं. मीटिंग के बाद लगातार खबरें आने लगीं कि नेशनल कांग्रेस के अंदर अंदरूनी फूट हो गई है.

क्या बोले फारुक अब्दुल्ला?

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “नेशनल कॉन्फ्रेंस के अंदर गुटबाजी की खबर बेबुनियाद है और पूरी तरह से गलत है. जो लोग सोचते हैं कि वे इस संगठन को तोड़ सकते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि यह न तो कभी टूटा है और न ही कभी टूटेगा. हम पार्टी और सरकार को मजबूत करेंगे ताकि लोगों की परेशानियों को दूर किया जा सके. इसके साथ ही हमारी जो लड़ाई है वो राज्य का दर्जा बहाल करने की है और अनुच्छेद 370 तथा 35A के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी और इसे इसके अंतिम मुकाम तक पहुंचाया जाएगा.”

Exit mobile version