CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी गलत, मौलाना जारी किया फतवा

Omar Abdullah Marriage: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की शादी पर कुछ धर्म गुरुओं ने अपनी आपत्ति जाहिर की है. उन्‍होंने इस शादी को नाजायज बताया है.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Wedding

Omar Abdullah Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. एक तरफ जहां उन्‍हें हर कोई बधाई दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस शादी से नाराज नजर आ रहे हैं. आलम यह कुछ लोगों ने इस शादी को नाजायज तक करार दे दिया है.

उत्तर प्रदेश के बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी को नाजायज करार दिया है.  ऐसा कहने के पीछे उन्‍हें शरीयत का हवाला दिया है.

रजवी ने क्या दिया तर्क?

मौलाना रजवी ने कहा कि उमर और न‍िध‍ि का निकाह हो ही नहीं सकता है. इस्लाम में शादी के लिए कुछ नियम हैं. जिसको उन्‍होंने पालन नहीं किया है. रजवी ने बताया कि न‍िध‍ि गैर मुस्लिम हैं. अगर कोई मुस्लिम शादी करता है तो महिला का मुस्लिम होना जरूरी है. गैर मुस्लिम से शादी नहीं हो सकती है.  इस्लामी उसूलों के हिसाब से, कोई मुसलमान निकाह के जरिए किसी गैर-मुस्लिम से शादी नहीं कर सकता.’

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला को चाहिए था कि पहले निधि राजदान को इस्लाम कबूल कराते. कलमा पढ़वाते, इसके बाद वे शादी करते. तब ये शादी जायज होती. मगर यहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ,  इसलिए ये शादी नाजायज है. फिलहाल उमर या उनके परिवार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

दोनों का सालों पहले हो गया था तलाक

सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल के तलाक की मंजूरी दी थी. दोनों की शादी 32 साल पहले हुई थी. दोनों 2011 से अलग रह रहे थे. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उमर ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है. तो वहीं निधि राजदान का 2007 में राइटर न‍िलेश मिश्रा से तलाक हो गया था.उन्‍होंने भी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है.

ये भी पढ़ें:UGC के नए नियमों को RSS ने बताया असंतुलित, सरकार से की बदलाव की मांग

ज़रूर पढ़ें