Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कई नेताओं को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी जैसे कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है. डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन, प्रतिमा मंडल और समीरुल इस्लाम को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार सुबह से ही लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया था. गुरुग्राम से ध्रुव राठी तो वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से अभिजीत दिपके समेत तमाम सीजेपी नेताओं को हिरासत में ले लिया था.
दिल्ली में जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाकों से अब तक 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को भी कस्टडी में लिया जा चुका है. कुछ जगहों पर झड़प की खबरें भी सामने आई हैं. जिसमें दावा किया गया कि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
AAP के कई नेता डिटेन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले ही साफ कर दिया था. वह सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होंगे. शनिवार को जैसे वे और उनके साथ कई नेता जंतर-मंतर के लिए निकले.पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट की, जिसमें उन्होंने कहा कि ”मोदी जी की तानाशाही से हम डरने वाले नहीं हैं. केजरीवाल के साथ-साथ सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह,दुर्गेश पाठक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी- ममता
पूर्व सीएम ममता बनर्जी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मोदी सरकार पर हमला बोला है. TMC ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि ‘मो-शाह की जोड़ी’ भले ही हदें पार करती रहे, लेकिन कोई भी सरकार जवाबदेही से ऊपर नहीं है और कोई भी सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती.
.@DelhiPolice HOW DARE YOU? Since when did arresting peaceful protesters become the norm in our democracy? When peaceful dissent is met with arrests instead of dialogue, it raises serious questions about the state of our democratic values. The Mo–Shah duo may continue to push the limits, but no government is above accountability, and no power is permanent. @narendramodi, REMEMBER THAT! A dark day for democracy. A reminder that the fight to protect it must never stop… #SaveDemocracy
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) October 10, 2026
ममता बनर्जी की पार्टी आज हुई इस तरह की कार्रवाई को‘लोकतंत्र के लिए एक काला दिन’ बताया है. इसके साथ ही यह भी कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई कभी नहीं रुकनी चाहिए.
सीजेपी ने फिर की जंतर-मंतर पहुंचने की अपील
CJP के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने वीडियो मैसेज जारी किया है. जिसमें लोगों से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस उन्हें रोकती है, तो जहां रोका जाएगा, वही उनका जंतर-मंतर बन जाएगा.
ये भी पढ़ें: अभिजीत के बाद अब कौन संभालेगा CJP का आंदोलन, खुद दीपके ने वीडियो जारी कर बताया नाम
