Vistaar NEWS

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस बस की चाबी निकालकर भागी महिला, Video

Jantar Mantar Protest Viral Video

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस बस की चाबी निकालकर भागी महिला

Woman Takes Police Bus Keys: दिल्ली के जंतर-मंतर में एक बार फिर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच रविवार को एक महिला प्रदर्शनकारी पुलिस बल की चाबी छीनकर फरार हो गई. खास बात तो यह है कि उसी बस में हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को बैठाया गया था और उन्हें ले जाने की तैयारी हो रही थी. इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन अब बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सामने आया, जिसे देखकर सब हैरान रह गए. जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस में भरकर ले जाना चाहती थी. लेकिन इसी बीच एक महिला प्रदर्शनकारी बस के पास पहुंची और उसकी चाबी निकाल ली. जब महिला पर पुलिसकर्मियों को नजर पड़ी तो वह भागने लगी.

चाबी लेकर भागी महिला

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें दिखाई दे रहा है कि महिला भागते हुए प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुस जाती है. बिना चाबी के बस तो चल नहीं सकती. इसलिए बस खड़ी रह गई. वहीं, कुछ समय बाद पुलिसकर्मी खुद बस को प्रदर्शन स्थल से दूर तक धकेलते दिखाई रहे हैं. जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों का तरह-तरह का रिएक्शन आने लगा.

ये भी पढ़ेंः CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, निलंबन से लेकर SIR तक उठेंगे सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों की तरह-तरह की राय सामने आ रही है. लोगों के मन में एक सवाल ये भी पैदा हो रहा है कि क्या पुलिस वाहन की चाबी छीनकर भागना कानूनी कार्रवाई की वजह बन सकती है, क्योंकि चाबी की वजह से आवाजाही भी रुकी रही. कार्रवाई चाहे जो भी हो लेकिन इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Exit mobile version