Jhargram Assembly Election Results 2026: जहां PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, उस झारग्राम विधानसभा का क्या है हाल?

Jhargram Assembly Election Results 2026: झारग्राम विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी खाई थी. झालमुड़ी विधानसभा में वर्तमान में टीएमसी का विधायक है, लेकिन आज शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहा है.
Jhargram Assembly Election Result

जहां PM मोदी ने खाई झालमुरी, उस झारग्राम विधानसभा का क्या है हाल?

Jhargram Seat After PM Modi Visit: पश्चिम बंगाल की झारग्राम विधानसभा सीट काफी सुर्खियों में है. झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई थी. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसके बाद ही सबकी निगाहें इस विधानसभा सीट पर टिक गईं. अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात की जाए, तो यहां से टीएमसी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार के शुरुआती रुझान थोड़े अलग नजर आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साव आगे चल रहे हैं.

2021 के विधानसभा चुनाव की अगर बात की जाए, तो यहां से टीएमसी के बिरबाहा हंसदा ने जीत हासिल की थी. बिरबाहा हंसदा ने इस चुनाव में बड़े अंतर (38,240 मत) के साथ जीत दर्ज की थी. इस दौरान बिरबाहा हंसदा का मुकाबला करने के लिए भाजपा से सुखमय सतपथी चुनावी मैदान में थे. इस सीट पर पहले ही चरण पर मतदान हुआ था. फिलहाल, अभी वोटों की गिनती जारी है.

झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन तीखा TMC को लगा

चुनावी प्रचार के दौरान पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने को लेकर विपक्ष ने जमकर तीखा हमला किया था. जिसको लेकर पीएम मोदी ने भी कहा, ‘झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन तीखा TMC को लगा. इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 4 मई को विजय जश्न होगा. इसके बाद मिठाई और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी.

ये भी पढ़ेंः बंगाल में शुरुआती रुझानों में TMC-BJP के बीच कड़ी टक्कर, भवानीपुर से ममता बनर्जी पीछे

चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने खाई थी झालमुड़ी

पीएम मोदी ने चुनावी प्रचार के दौरान अचानक एक दुकान पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने अखबार के ठोंगे में परोसी गई झालमुड़ी खाई थी. इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद महिलाओं से भी बातचीत की थी. फिलहाल, अभी वोटों की गिनती जारी है. शाम तक फाइनल परिणाम आने की संभावना है.

ज़रूर पढ़ें