Vistaar NEWS

Jharkhand Protest: रांची में छात्रों ने निकाला मौन जुलूस, लाठीचार्ज के खिलाफ सड़कों पर उतरे

Jharkhand bandh Live

लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड बंद

Jharkhand Protest Live Updates: झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर सोमवार को हुए हंगामे के बाद मंगलवार को सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज रही. छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया. रांची समेत कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.

छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और CBI जांच समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे. सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा की ओर मार्च किया था. पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. दूसरी तरफ अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

रांची में चल रहे प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ें.

सुधीर सिंह

रांची में JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों ने मौन जुलूस निकाला.

अमन तिवारी

सरकार छात्रों के हित में ले रही फैसला- सीएम हेमंत

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष लगातार छात्र आंदोलन का मुद्दा उठा रहा है. मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ‘विपक्ष युवाओं को भटका रहा है. विपक्ष हल्ला करता रहेगा, हम अपना काम करते जाएंगे.उन्‍होंने कहा कि सरकार छात्रों के हित में फैसले ले रही है.

अमन तिवारी

बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी

कल रांची में JPSC-JSSC विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राज्य सरकार के विरोध में ABVP कार्यकर्ता पुलिस की बस पर चढ़ गए. प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

अमन तिवारी

सड़क पर लेटकर प्रदर्शन

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ AVBP ने प्रदर्शन किया है. सड़क पर लेटकर नारेबाजी हो रही है. हेमंत सरकार चोर है के नारे लग रहे हैं.

अमन तिवारी

AVBP कार्यकर्ताओं और पुल‍िस के बीच धक्‍का मुक्‍की

विधानसभा घेराव के लिए AVBP के कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुट रहे हैं. इस दौरान AVBP कार्यकर्ताओं और पुल‍िस के बीच धक्‍का मुक्‍की हो गई.

अमन तिवारी

तानाशाही की राह पर चल रही जेएमएम सरकार-अवधेश प्रसाद

झारखंड में ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर SP सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “सरकार (JMM) तानाशाही की राह पर चल रही है. लोकतंत्र में सरकार के इस अड़ियल रवैये के लिए कोई जगह नहीं है. सरकार को इस हरकत, इस अन्याय और इस ज़्यादती की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.”

अमन तिवारी

न‍िश‍िकांत दुबे ने क्‍या कहा?

बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने कहा, “ये जो राहुल गांधी का दोहरा चरित्र है जिस तरह से मोदी विरोध की उनकी आग है. जिसमें देश तोड़ने वाले तत्वों के साथ वो हमेशा शामिल रहते हैं. उनके लिए संदेश है कि अपनी दोहरी मानसिकता को बंद करें. आप छात्रों के साथ आए और उनको न्याय दिलाए.”

Kamal Tiwari

रांची में बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जलाया टायर, सड़क पर टायर जलाकर झारखंड बंद का दिया संदेश…रांची में दुकानें बंद, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम-घूम कर दुकानों को कराया बंद

अमन तिवारी

सरकार की संवेदनहीनता के कारण ऐसी घटना हुई- मरांडी

झारखंड में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कल प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर कहा, “अगर सरकार में संवेदनशीलता नहीं है, तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी. छात्र कल अचानक विरोध करने नहीं उतरे थे. वे पिछले तीन-चार सालों से लगातार विरोध कर रहे हैं. जब से JSSC और JPSC में गड़बड़ियां हुईं और नौकरियां बेचने का सिलसिला शुरू हुआ, तब से छात्र अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं.

अमन तिवारी

ड़क पर उतरे भाजपाई, नारेबाजी

भाजपा के कार्यकर्ता जगह-जगह सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए टायर जलाकर जाम लगा रहे हैं.प्रदेश के कई जगहों से इस तरह की तस्‍वीरें सामने आ रही हैं.

#watch | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi | Jharkhand BJP has called for a statewide bandh today, protesting the police action against students during the JPSC-JSSC protest in Ranchi yesterday.

Visuals from Kishore Ganj Chowk, Ranchi pic.twitter.com/hUnmYXQnAr
— ANI (@ANI) August 11, 2026
अमन तिवारी

लाठी की नोंक पर कमजोर नहीं होगा आंदोलन- रूपेश पाल

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र रूपेश पाल ने कहा कि यह प्रशासन की नाकामी है. मेरे युवा साथी जिस तरह से विधानसभा का घेराव करने गए थे, वह पूरी तरह शांतिपूर्ण था. न तो कोई हिंसा हुई, न ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ और न ही प्रशासन के साथ कोई टकराव हुआ. लेकिन, शाम करीब 7 बजे प्रशासन ने अंधाधुंध लाठीचार्ज किया, जिसमें वहां मौजूद महिला छात्रों को भी निशाना बनाया गया. मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की कोई व्यवस्था नहीं थी. यह सरकार की असंवेदनशीलता को दिखाता है.

उन्‍होंने कहा कि सरकार को लगता है कि लाठीचार्ज करके वह विरोध को कमजोर कर सकती है. लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है. वे जितनी बार ऐसी कार्रवाई करेंगे. छात्र उतने ही ज्यादा नाराज होंगे और यहां छात्रों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है.

अमन तिवारी

प्रदेशभर में बंद का असर

मंगलवार को झारखंड बंद होने के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ. यह बंद नौकरी के उम्मीदवारों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुलाया गया है. ये उम्मीदवार भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर एक दिन पहले राज्य विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे.

अमन तिवारी

देवेंद्र नाथ महतो से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी सदर अस्पताल पहुंचे. यहां उन्‍होंने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो व अन्य युवाओं से मुलाक़ात की, जिन्हें कल राज्य विधानसभा के बाहर दिन भर चले विरोध प्रदर्शन के बाद रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अमन तिवारी

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने क्‍या कहा?

सोमवार को रांची में JPSC-JSSC विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कल का दिन ‘काला दिन’ था. आज BJP खुलकर विरोध में सड़कों पर उतरी है.

उन्‍होंने कहा कि कल भी हम छात्रों के समर्थन में CM आवास का घेराव करने निकले थे, जबकि वे विधानसभा का घेराव करने की कोशिश कर रहे थे.नतीजतन, हमारे सभी विधायकों, प्रतिनिधियों और नेताओं को रात 8 बजे तक होटवार में नज़रबंद कर दिया गया. आज, उस घटना से उपजे आक्रोश के कारण हम ज़ोरदार बंद का आयोजन कर रहे हैं; हम छात्रों को कोई नुकसान नहीं होने देंगे.

अमन तिवारी

JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड BJP के आज राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर छात्र नेता रवींद्र पासवान कहते हैं, “हम इस बात में नहीं पड़ना चाहते कि कौन सी पार्टी क्या कर रही है.अगर कोई पार्टी बंद का आह्वान करती है, तो यह उनका अधिकार है.इस पर हमारी कोई टिप्पणी नहीं है.हम छात्र हैं; हम यहां एक मकसद के लिए आंदोलन कर रहे हैं.इस मामले पर हमें कुछ नहीं कहना है.जब राजनीतिक दल बंद का आह्वान करते हैं, तो हम क्या कह सकते हैं?

Exit mobile version