Jharkhand Protest Live: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड बंद! रांची में हाई अलर्ट, स्कूल भी बंद

Jharkhand Protest Live: झारखंड में सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव किया था. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया था. बीजेपी ने आज यानी मंगलवार को प्रदेश बंद का ऐलान किया है.
Jharkhand bandh Live

लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड बंद

Jharkhand Protest Live Updates: झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर सोमवार को हुए हंगामे के बाद मंगलवार को सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. रांची समेत कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और CBI जांच समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा की ओर मार्च किया था. पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. दूसरी तरफ अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

रांची में चल रहे प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें….

ज़रूर पढ़ें