JNU Protests: देश की राजधानी दिल्ली की दो प्रमुख यूनिवर्सिटीज की देशभर में चर्चा हो रही है. चर्चा के पीछे की वजह यहां हो रही विवादित नारेबाजी है. आलम यह है कि यहां भारी पुलिस की तैनाती की गई. जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में दीवारों पर लिखे नारों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.
जामिया में ‘फ्री कश्मीर’ और शरजील इमाम की रिहाई से जुड़े नारे सामने आने के बाद अब JNU की दीवारों पर भी विवादित नारे लिखे मिलने का मामला सामने आया है. इनमें ‘Free Umar Khalid’ और ‘Long Live Naxalbari’ जैसे नारे शामिल हैं. इस मामले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कड़ी आपत्ति जताई है.
JNU की दीवारों पर लिखे नारों पर विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, JNU परिसर में लिखे गए नारों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है. इन नारों को किसने लिखा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. ABVP का आरोप है कि इस तरह की गतिविधियों से विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है. संगठन ने नारों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
जामिया में पहले से चल रहा है विवाद
JNU में यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों का प्रदर्शन पहले से चर्चा में है. यहां छात्र लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग कर रहे हैं.
जामिया परिसर की दीवारों पर ‘Free Kashmir’ और ‘Free Sharjeel Imam’ जैसे नारे लिखे मिलने के बाद मामला और बढ़ गया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन नारों की निंदा करते हुए दीवारों को दोबारा रंगने की बात कही है.
परिसर में तनाव और प्रदर्शन को देखते हुए जामिया प्रशासन ने भी बड़ा फैसला लिया है. सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं अगले आदेश तक ऑनलाइन करने का फैसला लिया है. इससे छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा है.
ये भी पढ़ें: कौन थी शिवानी शर्मा? मौत के बाद 3 लोगों को दी नई जिंदगी, PM मोदी ने ‘मन की बात’ में किया जिक
