Vistaar NEWS

ममता बनर्जी की करीबी सांसद दे सकती हैं इस्तीफा, TMC को लगेगा बड़ा झटका! बेटे ने किया इशारा

Mamata Banerjee And MP Kakoli Ghosh

ममता बनर्जी और काकोली घोष

Mamata Close Aide Resigns: तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी की करीबी सांसद काकोली घोष ने रविवार को पार्टी के जिला पदाधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया है. अब चर्चा है कि वे सांसद पद से इस्तीफा दे सकती हैं. हालांकि, अभी तक उन्होंने सांसद पद को छोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. कालोनी के गढ़ फलता में ममता बनर्जी की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है.

सांसद काकोली घोष ने जब संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया. उसी दौरान से चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या अब सांसद भाजपा में शामिल होने जा रही हैं. टीएमसी के लिए काकोली का इस्तीफा देना किसी बड़े झटके से कम नहीं है. सांसद काकोली घोष के इस्तीफे के बाद उनके बेटे ने मीडिया से कई जानकारियां शेयर की है. जानें क्या कहा?

सांसद पद छोड़ने का बेटे ने दिया इशारा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद काकोली घोष के बेटे वैद्यनाथ घोष ने बताया कि उन्होंने टीएमसी की महिला मोर्चा के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. बेटे ने यह भी कहा कि सांसद पद भी छोड़ सकती हैं. बेटे के मुताबिक ममता सरकार ने उनके परिवार की छवि को चोट पहुंचाई है. मेरी मां ने पिछले 5 से 10 सालों से चले आ रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए यह कदम उठाया है.

ये भी पढ़ेंः ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के लिए बनाए जाएंगे होल्डिंग सेंटर…’, सुवेंदु सरकार का बड़ा फैसला

सांसद को केंद्र से मिली है Y श्रेणी की सुरक्षा

हालांकि, बेटे ने ममता बनर्जी के रिश्ते को लेकर साफ कर दिया है कि मां अभी भी पूर्व सीएम के करीब हैं. बेटे ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोई कब तक इन सब चीजों को बर्दाश्त करेगा. नौकरियां बेची गईं. राशन घोटाला किया गया. आरजीकर जैसी घटनाओं ने हर किसी को शर्मसार कर दिया. हम एक पढ़े लिखे सम्मानित परिवार से हैं. ऐसे में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी सरकार को कब तक झेल पाएंगे. कई ऐसी वजहें रही हैं, जिसकी वजह से मेरी मां अब तक चुप थीं. बता दें, सांसद को हाल ही में केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी. फिलहाल, सांसद पद से इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Exit mobile version