‘बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के लिए बनाए जाएंगे होल्डिंग सेंटर…’, सुवेंदु सरकार का बड़ा फैसला
सुवेंदु अधिकारी ने अवैध प्रवासियों को लेकर लिया बड़ा फैसला
Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने अवैध प्रवासियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सुवेंदु सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को लिखित निर्देश और गाइडलाइन्स जारी करते हुए कहा कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को उनके देश वापस भेजने के लिए विशेष ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाए जाएं. यानी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों को जल्द ही प्रदेश से बाहर किया जाएगा.
प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाने के लिए सही जगह का चुनाव करें और आगे की कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू करें. सरकार का उन जिलों पर ज्यादा फोकस है, जो बॉर्डर इलाके से सटे हुए हैं. संभावना है कि इन इलाकों में अवैध प्रवासी ज्यादा संख्या में छिपे हो सकते हैं.
अवैध प्रवासियों के लिए बनाए जाएंगे ‘होल्डिंग सेंटर’
सरकार के निर्देश के मुताबिक, विदेशी नागरिकों को पकड़कर उनकी पहचान की पुष्टि की जाएगी और फिर उन्हें कानूनी रूप से उनके मूल देश में वापस भेजने की प्रक्रिया की जाएगी. जब तक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो जातीं, तब तक ‘होल्डिंग सेंटर’ में ही रखे जाएंगे. इस दौरान लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. प्रदेश के सभी अलग-अलग इलाकों से पकड़े गए अवैध प्रवासियों को जेल में न रखने की बजाय इन सेंटरों में शिफ्ट कर दिया जाएगा. यहीं से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मूल देश में भेजा जाएगा.
ये भी पढ़ेंः ‘बीजेपी धर्मशाला नहीं है…’, बंगाल में BJP में बढ़ी बेचैनी! TMC से आए नेताओं पर उठ रहे सवाल
चुनाव के दौरान बना था मुद्दा
बता दें, हाल ही में बंगाल विधानसभा चुनाव हुआ. जिसमें अवैध प्रवासियों का मुद्दा खूब उठा था. भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश में रहने वाले अवैध घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाने का वादा किया था. अब बंगाल में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की और सरकार बनाई है. बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही अपने वादे को पूरा करने की कोशिश में जुट गई है.